फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh High Court Transfer order of Judicial officers

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट: 33 न्यायिक अफसर बदले, 12 को दी नईं नियुक्तियां

Fri, 26 Nov 2021 09:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 26 Nov 2021 09:23 PM IST
सार

जिला एवं सत्र न्यायाधीश देवेंद्र कुमार को बिलासपुर से कुल्लू में लगाया गया है। फैमिली कोर्ट शिमला के मुख्य जज राजीव बाली को हिमाचल प्रदेश न्यायिक अकादमी में निदेशक के पद पर तैनात किया गया है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमन सूद को घुमारवीं से इसी पद पर सीबीआई कोर्ट शिमला में लगाया गया है।

विज्ञापन
Himachal Pradesh High Court Transfer order of Judicial officers
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने 33 न्यायिक अधिकारियों के तबादला और 12 न्यायिक अधिकारियों को नई नियुक्तियां देने के आदेश जारी कर दिए हैं। हाईकोर्ट की ओर से शुक्रवार देर शाम अधिसूचना जारी की गई। सभी न्यायिक अधिकारियों को दस दिसंबर तक पद ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिसूचना के अनुसार पुरेंद्र वैद्य जिला एवं सत्र न्यायाधीश को कुल्लू से तबदील कर बिलासपुर में तैनात किया गया है। रामकृष्ण शर्मा निदेशक हिमाचल प्रदेश न्यायिक अकादमी को स्थानांतरित कर फैमिली कोर्ट के मुख्य जज के पद पर शिमला में तैनात किया गया है।

विज्ञापन


जिला एवं सत्र न्यायाधीश देवेंद्र कुमार को बिलासपुर से कुल्लू में लगाया गया है। फैमिली कोर्ट शिमला के मुख्य जज राजीव बाली को हिमाचल प्रदेश न्यायिक अकादमी में निदेशक के पद पर तैनात किया गया है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमन सूद को घुमारवीं से इसी पद पर सीबीआई कोर्ट शिमला में लगाया गया है। अपर्णा शर्मा अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिमला दो को शिमला एक के पद पर तैनात किया गया है। प्रवीण चौहान को सीबीआई कोर्ट से स्थानांतरित कर शिमला दो के पद पर लगाया गया है।
विज्ञापन


प्रीति ठाकुर को कांगड़ा से स्थानांतरित कर घुमारवीं में लगाया गया है। नरेश कुमार को हमीरपुर से स्थानांतरित कर धर्मशाला एक में लगाया गया है। नितिन कुमार को कुल्लू से स्थानांतरित कर धर्मशाला दो के पद पर तैनात किया गया है। धर्मशाला तीन से रणजीत सिंह को स्थानांतरित कर ऊना में लगाया गया है। प्रकाश चंद राणा को फास्ट ट्रैक कोर्ट (पोक्सो) कांगड़ा से स्थानांतरित कर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश तीन के पद पर धर्मशाला में लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंकज शर्मा को फास्ट ट्रैक कोर्ट (पोक्सो) मंडी से स्थानांतरित कर मंडी में अतिरिक्त एवं जिला सत्र न्यायाधीश दो के पद पर लगाया गया है। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी लाहौल होशियार सिंह वर्मा को कुल्लू में इसी पद पर तैनात किया गया है। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंबा पंकज को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के पद पर नाहन में तैनात किया गया है। विशाल भमनोतरा को अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पालमपुर के पद से स्थानांतरित करने के बाद सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिरमौर में लगाया गया है।

इन न्यायिक अधिकारियों की हुई पदोन्नति
एसीजेएम घुमारवीं शीतल शर्मा को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के पद पर पदोन्नति देने के बाद मंडी में तैनात किया गया है। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊना विवेक खेनल को हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण शिमला में तैनात किया गया है। बसंत लाल वर्मा को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के पद पर धर्मशाला में तैनात किया गया है। अनिल कुमार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के पद पर बिलासपुर में तैनात किया गया है।

गुरमीत कौर को सोलन में तैनात किया गया है। अमित मंडयाल को शिमला में तैनाती दी गई है। हरमेश कुमार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर को पदोन्नत कर लाहौल और स्पीति (कुल्लू) में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के पद पर लगाया गया है। रमणीक शर्मा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिमला को बतौर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पदोन्नति देने के बाद अतिरिक्त सचिव (कानून) के पद पर राज्य सरकार में तैनात किया गया है।

धीरू ठाकुर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिरमौर को पदोन्नत करने के बाद मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के पद पर किन्नौर में लगाया है। विवेक शर्मा को ऊना में तैनात किया गया है। सिद्धार्थ सरपाल को हमीरपुर, सुभाष चंद्र भसीन को चंबा, कपिल शर्मा को बतौर डिप्टी डायरेक्टर हिमाचल प्रदेश न्यायिक सेवा प्राधिकरण शिमला में लगाया गया है। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण किन्नौर विक्रांत कौंडल को  इसी पद पर स्थानांतरित कर बिलासपुर में  तैनात किया गया है। नेहा शर्मा को घुमारवीं में नियुक्ति दी गई है।

इन न्यायिक अधिकारियों को मिली नई नियुक्ति
अविनाश चंद्र को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर नालागढ़ में तैनात किया गया है। राजेश चौहान को विशेष सचिव (कानून) के पद पर राज्य सरकार में भेजा गया है। डॉ. अबीरा बासु को नाहन, सचिन रघु को चंबा, राजेंद्र कुमार को कुल्लू, गौरव महाजन को हमीरपुर, कांता वर्मा को फास्ट ट्रैक कोर्ट (पोक्सो) धर्मशाला में तैनात किया गया है। अभय मंडयाल को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर रामपुर बुशहर में लगाया गया है।


सपना पांडे को जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर पदोन्नति के बाद सह निदेशक के पद पर हिमाचल प्रदेश न्यायिक अकादमी में तैनात किया गया है। प्रताप सिंह ठाकुर को फास्ट ट्रैक कोर्ट (पोक्सो) शिमला, अरविंद कुमार को फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट पोक्सो नाहन, डॉ. परविंदर सिंह अरोड़ा को फास्ट ट्रैक कोर्ट (पोक्सो) सोलन, यजुवेंद्र सिंह को  फास्ट ट्रैक कोर्ट (पोक्सो) मंडी और अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश हितेंद्र शर्मा को फास्ट ट्रैक कोर्ट (पोक्सो) रामपुर में तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed