{"_id":"5f100b478ebc3e637122d1b9","slug":"himachal-pradesh-high-court-prohibit-lawrence-school-from-charging-outstanding-fees","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट ने लारेंस स्कूल सनावर की बकाया फीस वसूली पर लगाई रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट ने लारेंस स्कूल सनावर की बकाया फीस वसूली पर लगाई रोक
Thu, 16 Jul 2020 01:41 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 16 Jul 2020 01:41 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश उच्च न्यायालय ने सोलन स्थित प्रतिष्ठित लॉरेंस स्कूल सनावर पर एक छात्र से फीस की बकाया विवादित राशि लेने पर रोक लगाने के आदेश पारित किए हैं। न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान व न्यायाधीश ज्योत्स्ना रिवाल दुआ की खंडपीठ ने एक अभिभावक की याचिका पर प्रारम्भिक सुनवाई करते हुए यह आदेश पारित किए। मामले की सुनवाई बीस जुलाई को होगी।
विज्ञापन
प्रार्थी के अनुसार उनका बेटा सोलन के इस बोर्डिंग स्कूल में पढ़ता है। याचिकाकर्ता के अनुसार जनवरी में 6,36,200 रुपये की फीस दो किस्तों में देय थी। पहली किस्त 4,01,700 रुपये की थी। इसका भुगतान 15 फरवरी से पहले किया गया था। 2,34,500 रुपये की दूसरी किस्त 15 जुलाई को या उससे पहले दी जानी थी।
विज्ञापन
प्रार्थी के अनुसार स्कूल 15 फरवरी को खोला गया और बच्चे को विश्वव्यापी कोरोना महामारी के कारण 17 मार्च को घर ले जाया गया। इस बीच राज्य सरकार की ओर से उच्च शिक्षा निदेशालय ने 27 मई को आदेश जारी कर निजी स्कूलों को ट्यूशन शुल्क के अलावा कोई शुल्क नहीं लेने का निर्देश जारी किया। प्रार्थी के अनुसार स्कूल ने 3 जुलाई को फीस की बकाया राशि 2,34,500 रुपये की बजाय 1,70,800 रुपये की मांग की।
विज्ञापन
बकाया शुल्क में केवल 63,700 रुपये की कटौती की गई। स्कूल ने 6 अप्रैल को ऑनलाइन कक्षाएं शुरू कीं, जिसमें 20 में से 30 छात्रों की नियमित कक्षाओं की तुलना में एक बार में 120 छात्रों के चार वर्गों को शामिल किया गया। लॉकडाउन के चलते छात्र को कोई अन्य सुविधा नहीं दी गई।