फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh High Court Order to Jal Shakti Vibhag to gave Job to Applicants

HP High Court: जल शक्ति विभाग को पंप ऑपरेटर और पैरा फिटर को नौकरी देने के आदेश

Sun, 10 Sep 2023 12:13 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 10 Sep 2023 12:13 PM IST
सार

हाईकोर्ट ने कहा कि मौजूदा मामले में सरकार के निर्णय से पहले ही भर्ती प्रक्रिया पूरी हो गईं थी। अदालत ने जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता अर्की को दो पैरा पंप ऑपरेटर और एक पैरा फिटर को तुरंत प्रभाव से ज्वाइनिंग देने के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन
Himachal Pradesh High Court Order to Jal Shakti Vibhag to gave Job to Applicants
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाईकोर्ट ने जल शक्ति विभाग के पंप ऑपरेटर और पैरा फिटर को नौकरी देने के आदेश दिए हैं। न्यायाधीश न्यायाधीश संदीप शर्मा ने अपने आदेशों में कहा कि याचिकाकर्ताओं की भर्ती प्रक्रिया सरकार की ओर से लगाई रोक से पहले पूरी हो गई थी। 

विज्ञापन


अदालत ने ज्ञानचंद, सोहनलाल और पुलकित तंवर की याचिकाओं का निपटारा करते हुए यह आदेश दिए। अदालत ने जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता अर्की को दो पैरा पंप ऑपरेटर और एक पैरा फिटर को तुरंत प्रभाव से ज्वाइनिंग देने के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन


अदालत को बताया गया था कि 20 जुलाई 2022 को जल शक्ति विभाग उपमंडल अर्की में पंप ऑपरेटर और पैरा फिटर के पदों को भरने के लिए विज्ञापन जारी किया था। परिणाम घोषित होने के बाद याचिकाकताओं को 13 अक्तूबर 2022 को नियुक्ति पत्र जारी कर दिए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश में 14 अक्तूबर 2022 को विधानसभा चुनाव घोषित होने के कारण प्रार्थियों की ज्वाइनिंग नहीं ली गई। राज्य सरकार की ओर से दलील दी गई थी कि 12 दिसंबर 2022 को राज्य सरकार द्वारा लिए निर्णय के अनुसार विभागों, बोर्डों, निगमों और स्वायत्त निकायों में चल रही सभी भर्ती प्रक्रियाओं को अगले आदेश तक स्थगित रखा है।  


हाईकोर्ट ने कहा कि मौजूदा मामले में सरकार के निर्णय से पहले ही भर्ती प्रक्रिया पूरी हो गईं थी। रोजगार नोटिस 20 जुलाई 2023 के माध्यम से शुरू की गई भर्ती प्रक्रिया के तहत याचिकाकर्ताओं का परिणाम 13 अक्तूबर 2022 को घोषित किया गया और उसके तुरंत बाद याचिकाकर्ताओं के पक्ष में नियुक्ति पत्र भी जारी हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed