फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal pradesh health department research on drug addicts recovery by Yoga

स्वास्थ्य विभाग: योग से छुड़वाई जाएगी अब युवाओं में नशे की लत

Mon, 18 Apr 2022 02:05 PM IST
अरविन्द ठाकुर आदित्य सोफत, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
आदित्य सोफत, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 18 Apr 2022 02:05 PM IST
सार

योग से मात्र तीन महीने में नशे की लत से व्यक्ति काफी दूर हो जाता है। हालांकि यह कोर्स छह से आठ माह तक नियमित चलेगा। इसमें विभिन्न योग व आसनों से नशा छुड़वाने पर जोर होगा।

विज्ञापन
himachal pradesh health department research on drug addicts recovery by Yoga
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

प्रदेश में युवाओं में नशे की लत को छुड़वाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने नया तरीका निकाला है। अब युवाओं में नशे की लत को योग से कम समय में छुड़वाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने कई नशा पीड़ितों पर यह तरीका अजमाया है। इस दौरान यह भी देखा गया है कि इनमें युवक और युवतियां अधिकतर सिंथेटिक नशा, भांग, गांजा और चरस जैसे नशे की चपेट में हैं। क्षेत्रीय अस्पताल में इलाज के लिए आए नशा पीड़ितों पर यह तरीका अपनाया गया है।

विज्ञापन


सिद्ध हुआ है कि योग से मात्र तीन महीने में नशे की लत से व्यक्ति काफी दूर हो जाता है। हालांकि यह कोर्स छह से आठ माह तक नियमित चलेगा। इसमें विभिन्न योग व आसनों से नशा छुड़वाने पर जोर होगा। खास बात यह है कि नशे को छोड़ने के लिए एलोपैथी दवाइयों की कम मात्र दी जाएगी। जल्द ही अन्य जगहों पर एलोपैथी चिकित्सक मिलकर यह मुहिम शुरू करेंगे।
विज्ञापन


उधर, जिला कार्यक्रम अधिकारी सोलन डॉ. एके सिंह ने बताया कि जिले में नशा पीड़ितों का इलाज योग पद्धति से किया जा रहा है। योग क्रियाओं और आसनों से नशा पीड़ितों को ठीक किया जा रहा है। नशा मुक्ति केंद्र में कई युवाओं का इलाज वर्तमान में भी जारी है जबकि योग से ठीक हुए पीड़ितों पर एक साल से अधिक समय तक नजर रखी जाती है और फोन से जानकारी ली जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे होता है इलाज 
नशे की गिरफ्त से दूर करने के लिए पीड़ित को कुछ दिनों के लिए नए दिशा केंद्र में बुलाया जाता है। यहां पर योग के कई तरीके बताए जाते हैं। इसी के साथ कुछ दवाइयां दी जाती हैं। इसके बाद जो पीड़ित लगातार तीन माह तक योग क्रियाएं करता है, उसका नशा तीन हीने में ही छूट जाता है। जो अनियमित ढंग से योग करता है, उसकी नशे की लत छह से आठ माह में छूटती है। 

वर्ष 2021 में 293 ने योग से छोड़ा नशा 
2021 में योगा से 293 लोगों ने नशे की लत को छोड़ा है। ये लोग कई नशों की चपेट में थे। करीब तीन माह तक लगातार योग करने पर सभी ठीक हो गए। इनमें शराब की लत से ग्रसित 68, चिट्टा समेत भुक्की आदि की लत से ग्रसित 15 और भांग, गांजा, चरस की लत से ग्रसित 210 लोगों को ठीक किया गया है। 2022 में शराब की लत से ग्रसित 22, चिट्टा समेत भुक्की की लत से ग्रसित छह और भांग, गांजा, चरस की लत से ग्रसित 42 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं। 


इन क्रियाओं से दूर होती है नशे की लत 
जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. एके सिंह ने बताया कि मुख्य रूप से आठ प्राणायाम नशे की लत छुड़ाने में मददगार हैं। इनमें भ्रस्त्रिका, कपालभाति, बाह्य, उज्जेयी, अग्निसार, अनोलोम-विलोम, भ्रामरि और उदगीथ प्राणायाम शामिल हैं। पीड़ित की स्थिति को देख कई आसन क्रियाएं करवाई जाती हैं। करीब एक घंटे तक यह प्रक्रिया चलती है। इससे धीरे-धीरे नशे की प्रवृति पीड़ित से छूट जाती है और तीन माह में रिजल्ट आ जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed