{"_id":"5ed0bd4ec706e818b00c41e6","slug":"himachal-pradesh-health-department-making-plan-for-home-quarantine","type":"story","status":"publish","title_hn":"संस्थागत क्वारंटीन व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, बन रहा प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संस्थागत क्वारंटीन व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, बन रहा प्लान
Fri, 29 May 2020 01:14 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 29 May 2020 01:14 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश सरकार
एक जून से संस्थागत क्वारंटीन व्यवस्था में बदलाव की तैयारी है। बाहरी राज्य से पहुंचे जिन लोगों को संस्थागत क्वारंटीन किया है, उन्हें घर भेजा जा सकता है। एक से दूसरे जिले में जाने वाले लोगों को भी संस्थागत के बजाय होम क्वारंटीन में भेजा जा सकता है। अगर तबीयत खराब होती है तो नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में बुलाया जाएगा। सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आने की स्थिति में इन्हें अस्पताल लाया जाएगा।
विज्ञापन
हिमाचल में एक जून से अधिकांश सेवाएं बहाल किए जाने को लेकर स्वास्थ्य विभाग यह प्लान तैयार कर रहा है। विभिन्न स्थानों पर अभी 30 हजार लोगों को क्वारंटीन किया गया है। इनके फोन नंबर लिए गए हैं।
विज्ञापन
ऐप के साथ भी जोड़ा है। ये लोग इधर-उधर घूमते हैं तो इन्हें ट्रेस किया जा सकेगा। स्वास्थ्य सचिव आरडी धीमान की अध्यक्षता में प्लान का प्रारूप तैयार किया जा रहा है। सरकार का मानना है कि लोगों को अब कोरोना के साथ जीना सीखना होगा।
विज्ञापन