फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Pradesh Governor Rajendra Vishwanath Arlekar statement in Farewell ceremony

विदाई समारोह: राज्यपाल आर्लेकर बोले- नई जिम्मेदारी के निर्वहन में हिमाचल का अनुभव आएगा काम

Wed, 15 Feb 2023 09:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 15 Feb 2023 09:40 PM IST
सार

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने प्रदेशवासियों की ओर से उन्हें दिए गए अपार स्नेह के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे यहां की मधुर स्मृतियां साथ लेकर जा रहे हैं।

विज्ञापन
Himachal Pradesh Governor Rajendra Vishwanath Arlekar statement in Farewell ceremony
विदाई समारोह के दौरान राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा है कि नई जिम्मेदारी के निर्वहन में हिमाचल का अनुभव बहुत काम आएगा। बुधवार को राजभवन शिमला में विदाई समारोह के दौरान राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल के लोगों में अपनापन है। यहां आकर बहुत कुछ सीखने को मिला। मैं एक साधारण परिवार से हूं। जो सीखा देवभूमि में आकर ही सीखा।

विज्ञापन


यहां मिले सम्मान की तुलना नहीं हो सकती। बिहार के राज्यपाल नियुक्त किए गए राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के सम्मान में बुधवार को राजभवन में विदाई समारोह हुआ। लेडी गवर्नर अनघा आर्लेकर भी इस अवसर पर मौजूद रहीं। राज्यपाल ने प्रदेशवासियों की ओर से उन्हें दिए गए अपार स्नेह के लिए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वे यहां की मधुर स्मृतियां साथ लेकर जा रहे हैं। यहां रहकर उन्होंने बहुत कुछ सीखा है। प्रदेशवासियों में अपनापन है और प्रेम बांटने पर विश्वास करते हैं। यहां के आतिथ्य को वह कभी भूल नहीं सकते। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवभूमि तो है ही साथ ही प्रेम भूमि भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह पूंजी मैं साथ लेकर जा रहा हूं। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा ने राज्यपाल और लेडी गवर्नर को सम्मानित किया। राजेंद्र विश्वानाथ आर्लेकर वीरवार को शिमला से बिहार के लिए रवाना होंगे। प्रदेश के नए राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला 18 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन राजभवन में शपथ ग्रहण करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed