फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal pradesh government ultimatum to departments to close more than one bank account

विभागों को एक से ज्यादा बैंक खाते बंद करने के लिए सात जुलाई तक अल्टीमेटम

Fri, 02 Jul 2021 01:59 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 02 Jul 2021 01:59 PM IST
सार

अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त प्रबोध सक्सेना ने बताया है कि केंद्र से वित्तीय मदद पाने वाले सभी विभागों को सात जुलाई तक के लिए अल्टीमेटम दिया गया है। अगर ऐसा नहीं कि या जाता है तो ऐसे विभागों का ट्रेजरी में बजट ही रोक देंगे।

विज्ञापन
himachal pradesh government  ultimatum to departments to close more than one bank account
हिमाचल प्रदेश सरकार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में सरकारी विभागों को एक से ज्यादा बैंक खाते बंद करने के लिए सात जुलाई तक अल्टीमेटम दिया गया है। केंद्र सरकार के निर्देश पर भी बहुत से विभागों ने एक जुलाई को खाते बंद नहीं किए हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त प्रबोध सक्सेना ने सभी प्रशासनिक अधिकारियों और विभागों को दो टूक आदेश जारी किए हैं कि वे अगर सात जुलाई तक अतिरिक्त खातों को बंद नहीं करते हैं और केवल एक ही खाते की जानकारी नहीं देते हैं तो उन्हें ट्रेजरी से बजट जारी नहीं होगा। यह व्यवस्था केवल उन विभागों के लिए ही की गई है, जिन्हें केंद्र से वित्तपोषित योजनाओं में पैसा मिलता है।

विज्ञापन


केंद्र सरकार ने लोक वित्त प्रबंधन प्रणाली (पीएफएमएस) के तहत ऐसे विभागों को केवल एक-एक बैंक खाता ही रखने के निर्देश जारी किए हैं। जिन बैंकों का एकमात्र खाता इन विभागों का होगा, उनमें कई राष्ट्रीयकृत और अन्य बैंक चिन्हित किए गए हैं। इस व्यवस्था को देश के अन्य राज्यों को भी अपनाना है। कई प्रदेशों की तरह इसे हिमाचल प्रदेश भी एक जुलाई के तय समय से लागू नहीं कर पाया है। इससे इस प्रणाली से इन खातों से बजट खर्च पर सख्त नजर रहेगी। अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त प्रबोध सक्सेना ने बताया है कि केंद्र से वित्तीय मदद पाने वाले सभी विभागों को सात जुलाई तक के लिए अल्टीमेटम दिया गया है। अगर ऐसा नहीं कि या जाता है तो ऐसे विभागों का ट्रेजरी में बजट ही रोक देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed