{"_id":"5ee8b7868ebc3e432b5ab8ea","slug":"himachal-pradesh-government-planning-for-schools-colleges-to-remain-closed-till-15-july-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 जुलाई तक दोबारा हिमाचल के स्कूलों में होंगी छुट्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 जुलाई तक दोबारा हिमाचल के स्कूलों में होंगी छुट्टियां
Wed, 17 Jun 2020 08:58 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 17 Jun 2020 08:58 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना महामारी के खतरे को देखते हुए हिमाचल के स्कूलों में 15 जुलाई तक दोबारा छुट्टियां होने की संभावना बढ़ गई है। सरकार जुलाई के पहले हफ्ते में स्कूलों को खोलने का फैसला लेगी। ऐसे में स्कूलों में सफाई अभियान चलाने के लिए छुट्टियों को बढ़ाने की तैयारी शुरू हो गई है। हालांकि प्राइमरी कक्षाएं जुलाई में भी बंद रखने के ही आसार हैं। सरकार पहले चरण में बड़ी कक्षाओं को शुरू करेगी। अधिकांश अभिभावक अभी छोटे बच्चों को स्कूल भेजने के पक्ष में नहीं हैं। ऐसे में सरकार भी जोखिम नहीं उठाना चाहती।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार केंद्र सरकार जुलाई के पहले सप्ताह में स्कूल खोलने को लेकर फैसला लेगी। केंद्र सरकार अगर स्कूल खोलने को हरी झंडी दे भी देती है, तब भी स्कूलों को सैनिटाइज करने में समय लगेगा। ऐसे में 15 जुलाई तक स्कूल खुलना संभव नहीं। केंद्र की मंजूरी के बाद सरकार पहले शिक्षकों को स्कूल बुलाएगी। शिक्षकों के सहयोग से स्कूल में शारीरिक दूरी बनाकर बच्चों को स्कूलों बुलाने की योजना बनेगी। इसके तहत भी पहले बड़े बच्चों को ही स्कूल बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
संभावित है कि सरकार पहले प्रदेश के ग्रीन जोन वाले करीब सौ शिक्षा खंडों में ही स्कूल खोलेगी। इन स्कूलों में भी एक साथ सभी बच्चों को नहीं बुलाया जाएगा। स्कूलों को दोबारा से जुलाई में बंद रखने का फैसला होते ही ऑनलाइन पढ़ाई को पहले से ज्यादा बढ़ाया जाएगा। इसके लिए शिक्षा विभाग की विभिन्न टीमें आजकल ई शिक्षण सामग्री का कंटेंट बढ़ाने में जुटी हैं। व्हाट्सऐप से जुलाई से होमवर्क देने की मात्रा बढ़ाई जाएगी। दूरदर्शन और रेडियो से भी पढ़ाई होगी।
विज्ञापन