{"_id":"5ff6f5298ebc3e31cf433b23","slug":"himachal-pradesh-government-invite-suggestions-for-budget-2021-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट की कवायद शुरू, प्रदेश सरकार ने लोगों से मांगे सुझाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजट की कवायद शुरू, प्रदेश सरकार ने लोगों से मांगे सुझाव
Thu, 07 Jan 2021 05:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 07 Jan 2021 05:19 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश सरकार (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश सरकार ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए राज्य का बजट तैयार करने की कवायद शुरू कर दी है। विभागीय स्तर पर सिफारिशें लेने के बाद वित्त विभाग ने अब प्रदेश के आम लोगों से बजट के लिए सुझाव देने की अपील की है। खास बात यह है कि इस बार कोविड के चलते सिर्फ ऑनलाइन ही सुझाव लिए जाएंगे। वित्त विभाग ने इसके लिए ई बजट एचपी नाम का एक पोर्टल तैयार किया है।
विज्ञापन
इसमें हिंदी और अंग्रेजी में सुझाव देने के लिए विकल्प दिया गया है। इसके अलावा बजट आइडिया डॉट एचपी एट द रेट जीमेल डॉक काम पर ई-मेल कर सकते हैं। इसमें राजस्व बढ़ाने के अलावा खर्चों को कम करने व खर्च के तरीके में सुधार, शासन में सुधार के लिए सुधार दिए जा सकते हैं।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि कोविड के अलावा ऑफलाइन मोड में ज्यादा समय व पेपर खराब होता था। चूंकि हिमाचल पेपरलेस कामकाज को लेकर कई तरह की पहल करता रहा है। ऐसे में अब वह हिमाचल के बजट के लिए ऑनलाइन सुझाव लेने वाला राज्य बनना चाह रहा है। बता दें कि पिछले बजट को बजट पोर्टल के जरिये ही सार्वजनिक किया गया था।
विज्ञापन