{"_id":"60af7eba8ebc3ed71c042084","slug":"himachal-pradesh-garlic-in-demand-garlic-supply-sent-to-puducherry","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश भर में बढ़ी हिमाचल के लहसुन की मांग, अब पुडुचेरी भेजी सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश भर में बढ़ी हिमाचल के लहसुन की मांग, अब पुडुचेरी भेजी सप्लाई
Thu, 27 May 2021 04:43 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 27 May 2021 04:43 PM IST
सार
हिमाचली लहसुन इम्यून सिस्टम को मजबूत रखने में रामबाण है। कोविड महामारी से बचने के लिए भी लोग अब रोजमर्रा के भोजन में लहसुन का उपयोग पहले की तुलना में अधिक करने लगे हैं।
विज्ञापन
सोलन में लहसुन की ग्रेडिंग करते किसान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना काल में हिमाचली लहसुन की मांग बाहरी प्रदेशों में दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। सबसे अधिक मांग तमिलनाडु से आ रही है, लेकिन वहां कोरोना कर्फ्यू में ज्यादा सख्ती के चलते ट्रांसपोर्टर लहसुन की सप्लाई नहीं पहुंचा पा रहे हैं। इससे आढ़तियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस कारण अब लहसुन की सप्लाई पुडुचेरी भेजने का निर्णय लिया है। जानकारी के अनुसार लहसुन की मांग बढ़ने से किसानों को इसके बेहतर दाम मिल रहे हैं। ग्रेड के हिसाब से लहसुन 50 से 95 रुपये प्रति किलो बिक रहा है।
विज्ञापन
हिमाचल का लहसुन औषधीय गुणों से भरपूर है। यही कारण है कि इसकी मांग देश भर में है। बुधवार को भी सब्जी मंडी से पुडुुचेरी के लिए लहसुन की सप्लाई भेजी गई। पुडुचेरी में हिमाचली लहसुन की अधिक मांग रहती है। सब्जी मंडी सोलन में स्थानीय समेत सिरमौर, शिमला से करीब डेढ़ हजार क्विंटल लहसुन पहुंच चुका है। सोलन में लहसुल की ग्रेडिंग करते किसान। संवाद
विज्ञापन
इम्युनिटी सिस्टम को रखता है मजबूत
हिमाचली लहसुन इम्यून सिस्टम को मजबूत रखने में रामबाण है। कोविड महामारी से बचने के लिए भी लोग अब रोजमर्रा के भोजन में लहसुन का उपयोग पहले की तुलना में अधिक करने लगे हैं। इसके चलते देश की मंडियों में औषधीय गुणों से भरपूर हिमाचली लहसुन की मांग निरंतर बढ़ रही है।
विज्ञापन
किसानों को मिल रहे अच्छे दाम
सब्जी मंडी सोलन के सचिव डॉ. रवींद्र शर्मा ने कहा कि कोरोना कर्फ्यू के कारण तमिलनाडु की बड़ी मंडियां बंद हो गई हैं। इस कारण प्रदेश का लहसुन वहां नहीं पहुंच रहा है। अब पुडुचेरी के लिए लहसुन भेजा जा रहा है। यहां भी लहसुन की अधिक मांग हैं। किसानों को भी अच्छे दाम मिल रहे हैं।