{"_id":"69928b7819d3c9b3eb00bbcf","slug":"himachal-pradesh-for-the-first-time-liquor-shops-and-toll-barriers-will-be-e-auctioned-2026-02-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल प्रदेश: पहली बार शराब ठेकों और टोल बैरियरों की होगी ई-नीलामी, जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल प्रदेश: पहली बार शराब ठेकों और टोल बैरियरों की होगी ई-नीलामी, जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
Mon, 16 Feb 2026 08:50 AM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Mon, 16 Feb 2026 08:50 AM IST
सार
Himachal Liquor Vends E Auction: हिमाचल प्रदेश में पहली बार खुदरा शराब ठेकों और प्रवेश टोल बैरियरों की ई-नीलामी होगी। ई-नीलामी पोर्टल का लिंक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। जानें विस्तार से...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में खुदरा आबकारी शराब ठेकों के लिए अलग-अलग ऑनलाइन बोलियां लगेंगी। राज्य में पहली बार खुदरा शराब ठेकों और प्रवेश टोल बैरियरों की ई-नीलामी होगी। आवेदक अपने घर या कार्यालय से ही दूरस्थ रूप से बोली प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे। डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट के माध्यम से नामित ई-नीलामी पोर्टल पर अनिवार्य रूप से पंजीकरण करना जरूरी होगा।
विज्ञापन
प्रवेश टोल बैरियरों का आवंटन राज्य के इतिहास में पहली बार पारदर्शी ऑनलाइन ई-नीलामी से होगा। पारदर्शिता, जवाबदेही और व्यवसाय करने में सुगमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य कर एवं आबकारी विभाग वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए खुदरा आबकारी शराब ठेकों और प्रवेश टोल बैरियरों का आवंटन राज्य के इतिहास में पहली बार पूर्णतः पारदर्शी ऑनलाइन ई-नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ई-नीलामी इकाई-वार की जाएगी, जिसमें प्रत्येक इकाई में शामिल खुदरा आबकारी शराब ठेकों के लिए अलग-अलग ऑनलाइन बोलियां आमंत्रित की जाएंगी। आवेदक अपने घर या कार्यालय से ही दूरस्थ रूप से बोली प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे। राज्य कर एवं आबकारी आयुक्त डॉ. यूनुस ने बताया कि सभी आवेदकों के लिए मान्य डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट (डीएससी) के माध्यम से नामित ई-नीलामी पोर्टल पर अनिवार्य रूप से पंजीकरण करना आवश्यक होगा। केवल आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन जमा की गई बोलियां ही स्वीकार की जाएंगी।
ई-नीलामी पोर्टल का लिंक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.hptax.gov.in. पर उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि संभावित बोलीदाताओं को बोली प्रक्रिया में भाग लेने से पहले आबकारी नीति 2026-27, मानक संचालन प्रक्रियाएं (एसओपी) और उपयोगकर्ता मार्गदर्शिका को ध्यानपूर्वक पढ़ना और समझना चाहिए। ये दस्तावेज विभागीय वेबसाइट तथा ई-नीलामी पोर्टल पर उपलब्ध रहेंगे। इच्छुक बोलीदाताओं को ई-नीलामी प्रक्रिया से संबंधित अद्यतन जानकारी, अधिसूचनाएं तथा विस्तृत निर्देशों के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट देखने की सलाह दी जाती है। ताकि, जानकारी मिल सके।
जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर किए जारी
सुगम सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए हेल्पलाइन नंबर 0177-2620426, व्हाट्सऐप नंबर 94183-31426, साउथ जोन 0177-2620426, नॉर्थ जोन 01894-230186 और सेंट्रल जोन 01905-223499 स्थापित किए गए हैं। विभाग की ओर से ई-नीलामी पोर्टल का लिंक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.hptax.gov.in. पर उपलब्ध करवाया जाएगा। इस लिंक पर जाकर आवेदन किया जा सकेगा।
सुगम सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए हेल्पलाइन नंबर 0177-2620426, व्हाट्सऐप नंबर 94183-31426, साउथ जोन 0177-2620426, नॉर्थ जोन 01894-230186 और सेंट्रल जोन 01905-223499 स्थापित किए गए हैं। विभाग की ओर से ई-नीलामी पोर्टल का लिंक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.hptax.gov.in. पर उपलब्ध करवाया जाएगा। इस लिंक पर जाकर आवेदन किया जा सकेगा।