फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Himachal Pradesh first Digital Library to be set up in Bilaspur

Digital Library: बिलासपुर में बनेगा प्रदेश का पहला डिजिटल पुस्तकालय, टेबल पर इलेक्ट्रॉनिक टैबलेट और टच स्क्रीन

Thu, 18 May 2023 10:36 AM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 18 May 2023 10:36 AM IST
सार

पुस्तकालय के टेबल पर इलेक्ट्रॉनिक नोटपैड और टच स्क्रीन लगाई जाएगी, जिसमें एनसीईआरटी और सीबीएसई की सभी पुस्तकें अपलोड होंगी।

विज्ञापन
Himachal Pradesh first Digital Library to be set up in Bilaspur
डिजिटल लाइब्रेरी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

बिलासपुर जिला मुख्यालय स्थित पुस्तकालय प्रदेश का पहला डिजिटल पुस्तकालय होगा। पुस्तकालय में टेबल पर किताबों की जगह इलेक्ट्रॉनिक नोटपैड और टच स्क्रीन लगाए जाएंगे। इनमें हजारों पुस्तकों को अपलोड किया जाएगा। इस कार्य को करने के लिए जिला प्रशासन कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) के माध्यम से बजट का प्रावधान करेगा।

विज्ञापन


उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि जिला पुस्तकालय को अगले स्तर पर ले जाने के लिए अब डिजिटल किया जाएगा। यह प्रदेश का पहला डिजिटल पुस्तकालय होगा। पुस्तकालय के टेबल पर इलेक्ट्रॉनिक नोटपैड और टच स्क्रीन लगाई जाएगी, जिसमें एनसीईआरटी और सीबीएसई की सभी पुस्तकें अपलोड होंगी। इसके अलावा हाई स्पीड इंटरनेट की सुविधा भी दी जाएगी, ताकि पाठक यूट्यूब आदि पर भी अध्ययन कर सकें।
विज्ञापन


उपायुक्त ने कहा कि पुस्तकालय में प्रमुख समाचार पत्रों की ऑनलाइन सब्सक्रिप्शन भी ली जाएगी, ताकि ऑनलाइन समाचार पढ़ने की सुविधा मिल सके। उन्होंने बताया कि हाल ही में अध्ययन करने वाले पाठकों ने जिला पुस्तकालय में कई सुविधाओं के अभाव बात की थी। फिलहाल के माइनिंग फंड से पुस्तकालय के लिए पांच लाख रुपये राशि भी जारी कर दी गई है। इससे पुस्तकालय के लिए कुर्सियां खरीदने सहित अन्य मरम्मत कार्य किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed