{"_id":"5fcc6c3e8ebc3ecf656fd924","slug":"himachal-pradesh-fire-in-four-storeyed-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ परिवारों का चार मंजिला मकान राख, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ परिवारों का चार मंजिला मकान राख, लाखों का नुकसान
Sun, 06 Dec 2020 08:00 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, रोहड़ू
अमर उजाला नेटवर्क, रोहड़ू
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 06 Dec 2020 08:00 PM IST
विज्ञापन
मकान में लगी आग
- फोटो : एएनआई
शिमला जिले के रोहड़ू उपमंडल के गुजांदली में एक चार मंजिला मकान आग की भेंट चढ़ गया। अग्निकांड में लाखों का नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि मकान जलने से नौ परिवार सर्द रातों में खुले आसमान के नीचे आ गए हैं। जानकारी के मुताबिक रोहड़ू के गांव गुजांदली में रात करीब साढ़े ग्यारह बजे चार मंजिला मकान में आग लग गई।
विज्ञापन
देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। हालांकि, आग लगने की भनक लगते ही आसपास के गांवों के लोग भी आग बुझाने के प्रयास में जुट गए, लेकिन आग से लाखों की संपत्ति को नहीं बचाया जा सका। आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस, अग्निशमन और वन विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। आग की भेंट चढ़ा चार मंजिला मकान चरण दास, हेम सिंह, मूरत सिंह, चंद्रपाल, यशपाल, जोगिंदर, अमीर चंद, प्रिंस, कलम सिंह का है। बताया जा रहा है कि मकान में आग बिजली के शार्ट सर्किट से लगी है।
विज्ञापन
अग्निकांड में नौ परिवारों की जीवनभर की कमाई राख में तबदील हो गई है। प्रशासन नुकसान का आकलन करने में जुट गया है। उधर, एसडीएम बीआर शर्मा ने बताया कि प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को 10-10 हजार की फौरी राहत राशि दे दी गई है।