फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal pradesh farmers crop harvesting by following social distance norms

लॉकडाउन में कर सकेंगे फसल कटाई, सामाजिक दूरी का रखना होगा ध्यान

Sun, 05 Apr 2020 04:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 05 Apr 2020 04:26 PM IST
विज्ञापन
himachal pradesh farmers crop harvesting by following social distance norms
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश में कृषि कार्यों के लिए लॉकडाउन में छूट दी गई है। सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखकर फसल बोने और कटाई के काम किए जा सकेंगे। कृषि मंडियों के संचालन और कृषि उपज की खरीद-फरोख्त भी अपवाद होंगे। इन दिनों प्रदेश में फूलगोभी, मटर आदि की सब्जी तैयार हो रही है। प्रदेश में सेब सीजन जून महीने के बाद शुरू हो जाता है। इसी के साथ इसकी तैयारियां तेज हो जाती हैं।

विज्ञापन


केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने मुख्य सचिव अनिल कुमार खाची को एक पत्र भेजा है, जिसमें उन्होंने स्पष्ट किया है कि किसानों और खेती-बाड़ी के काम से जुड़े लोगों की ओर से संबंधित कार्यों में लॉकडाउन के दौरान छूट रहेगी। इस बीच मंडियों के संचालन और फसल कटाई के दौरान की गतिविधियां से जुड़ी मशीनरी की आवाजाही की छूट रहेगी।
विज्ञापन


इस बारे में केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से पहले ही स्थिति स्पष्ट की जा चुकी है। इस संबंध में 27 मार्च 2020 को भी आदेश जारी हो चुके हैं। लॉकडाउन के दौरान कुछ अपवादों में खेतीबाड़ी से जुड़ी गतिविधियों को भी शामिल किया गया है। इस व्यवस्था को हिमाचल प्रदेश में भी लागू करने को कहा गया है। केंद्रीय सचिव ने यह भी कहा है कि कुछ राज्यों में इन अपवादों को लागू नहीं किया जा रहा है। इस बारे में फील्ड स्टाफ को भी अवगत करवाए जाने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed