फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal pradesh expectations from union budget 2022

बजट से उम्मीद: रेल विस्तार में रफ्तार नहीं पकड़ पाया हिमाचल

Mon, 31 Jan 2022 01:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर एसडी शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, मैहतपुर (ऊना)
एसडी शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, मैहतपुर (ऊना) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 31 Jan 2022 01:09 PM IST
सार

ऊना जिला के औद्योगिक क्षेत्रों को रेल लाइन से जोड़ने की उम्मीदें भी आज तक पूरी नहीं को सकीं। इस सरहदी रेलवे स्टेशन पर आसपास के लगभग दो दर्जन गांवों के लोगों को ट्रेन में चढ़ने तथा उतरने की बड़ी सुविधा थी, जिसे अब बंद कर दिया गया है। 

विज्ञापन
himachal pradesh expectations from union budget 2022
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

केंद्रीय रेल बजट में पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश को हर बार रेड सिग्नल ही मिलता आ रहा है। यही कारण है कि जिस गति से हिमाचल प्रदेश में रेल सुविधाओं का विस्तार होना चाहिए था वह आज दिन तक नहीं हो पाया। हिमाचल प्रदेश की जनता आज भी ब्रॉड गेज रेल लाइन की उम्मीद लगाए हुए है, हर बजट में ऊना, कांगड़ा, हमीरपुर और बिलासपुर समेत अन्य जिलों में जनता को केंद्रीय रेल बजट में कुछ बड़ा मिलने की उम्मीद तो रहती है, लेकिन हर बार रेल बजट में स्थानीय जनता को रेड सिग्नल दिखा दिया जाता है। 

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश के प्रवेश द्वार पर बने रायमैहतपुर रेलवे स्टेशन पर तो स्थानीय इलाके के लोगों को मिलने वाली सुविधाएं ही छीन ली गई हैं। ऊना जिला के औद्योगिक क्षेत्रों को रेल लाइन से जोड़ने की उम्मीदें भी आज तक पूरी नहीं को सकीं। इस सरहदी रेलवे स्टेशन पर आसपास के लगभग दो दर्जन गांवों के लोगों को ट्रेन में चढ़ने तथा उतरने की बड़ी सुविधा थी, जिसे अब बंद कर दिया गया है। 
विज्ञापन


रेल विस्तार की रफ्तार इस कदर धीमी है कि दशकों के इंतजार के बाद अब कहीं जाकर रेल दौलतपुर तक पहुंच पाई है। ऊना से हमीरपुर को जोड़ने वाली रेल लाइन का सर्वे तथा विस्तार का काम भी बेहद धीमी रफ्तार में है। ऊना से होशियारपुर बाया जैजों रेलवे लाइन को लेकर 1964 में हुए रूट सर्वे की फाइल कहां दफन है कोई नहीं जानता। 1997-98 में तत्कालीन केंद्रीय रेल मंत्री नीतीश कुमार ने अपने ऊना दौरे के दौरान इस रूट सर्वे का जिक्र किया था, लेकिन हिमाचल के किसी भी बड़े सियासी नेता ने इस रूट सर्वे की फाइल की धूल को झाड़कर उसे खुलवाने की संजीदगी नहीं दिखाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दशकों पहले जैजों एक प्रसिद्ध व्यापारिक संस्थान रहा है और रेल ट्रैक बना हुआ है, उसे होशियारपुर तक जोड़ने से हिमाचल तथा पंजाब के व्यापारिक संस्थानों को बहुत बड़ा लाभ मिल सकता है। वहीं ऊना से हमीरपुर रेल लाइन के विस्तार से हमीरपुर तथा इसके साथ लगते क्षेत्र की जनता को बहुत बड़ी सुविधा मिल सकती है। केंद्रीय रेल बजट में इस बार हिमाचल को रेल विस्तार में क्या मिलता है यह देखने की बात है।  


उद्योग संघ के अध्यक्ष उद्यमी चमन सिंह कपूर, प्रो. योगेश सूद, व्यापार मंडल प्रधान सुभाष ऐरी, अधिवक्ता शिवदत्त वशिष्ठ, समाजसेवी संजीव सोनी, डॉ. केआर आर्य समेत अनेक अन्य लोगों ने कहा कि केंद्रीय रेल बजट से इस बार अनेक उम्मीदें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed