{"_id":"610540648ebc3e585226443e","slug":"himachal-pradesh-electricity-board-promote-junior-t-mate-in-three-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूनियर टीमेट को अब तीन साल में पदोन्नत करेगा बिजली बोर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूनियर टीमेट को अब तीन साल में पदोन्नत करेगा बिजली बोर्ड
Sat, 31 Jul 2021 05:52 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 31 Jul 2021 05:52 PM IST
सार
बिजली बोर्ड प्रबंधन के साथ तकनीकी कर्मचारी संघ की बैठक में ये फैसले लिए गए हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव ऊर्जा और बिजली बोर्ड के अध्यक्ष आरडी धीमान ने 15 दिनों के भीतर इन मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
राज्य बिजली बोर्ड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्य बिजली बोर्ड में कार्यरत जूनियर टीमेट की पदोन्नति समयावधि पांच से घटाकर तीन वर्ष की जाएगी। तकनीकी कर्मचारियों को मोबाइल भत्ता दिया जाएगा। विभिन्न श्रेणियों की ग्रेड पे विसंगतियों को दूर किया जाएगा। माइक्रो पावर हाउस में कार्यरत कर्मचारियों को पदोन्नति लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
बिजली बोर्ड प्रबंधन के साथ तकनीकी कर्मचारी संघ की बैठक में ये फैसले लिए गए हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव ऊर्जा और बिजली बोर्ड के अध्यक्ष आरडी धीमान ने 15 दिनों के भीतर इन मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
तकनीकी कर्मचारी संघ ने वर्तमान में चल रहे संघर्ष को आगामी 15 दिनों के लिए टाल दिया है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष दूनी चंद ठाकुर ने समस्त तकनीकी कर्मचारियों से अपील की है कि वे आगामी आदेशों तक काले बिल्ले लगाकर विरोध करने की योजना को स्थगित कर दें।
विज्ञापन
दूनी चंद ने बैठक आयोजित करवाने के लिए मुख्यमंत्री व ऊर्जा मंत्री का भी आभार व्यक्त किया है। बैठक में संघ के प्रदेश संयोजक सुनील शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मदन ठाकुर, प्रताप राव, वित्त सचिव रणबीर सिंह, सालिग राम और मुख्य सलाहकार सुरेंद्र पराशर मौजूद रहे।