{"_id":"634aa59f5d7e4631b11eb070","slug":"himachal-pradesh-election-2022-priyanka-gandhi-rally-in-chamba-kangra-shimla-mandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: राहुल का आना मुश्किल, चंबा, कांगड़ा, शिमला, मंडी में होंगी प्रियंका की रैलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: राहुल का आना मुश्किल, चंबा, कांगड़ा, शिमला, मंडी में होंगी प्रियंका की रैलियां
Sun, 16 Oct 2022 12:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 16 Oct 2022 12:16 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
प्रियंका गांधी।
- फोटो :
अमर उजाला
विस्तार
भारत जोड़ो यात्रा पर निकले कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का हिमाचल में चुनाव प्रचार करना मुश्किल है। प्रियंका गांधी आगामी दिनों में चंबा, कांगड़ा, शिमला और मंडी में चुनावी रैलियां करेंगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए प्रियंका गांधी को प्रस्ताव भेजा है। रैलियों के दिन और समय तय करने का जिम्मा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संबंधित क्षेत्रों के स्थानीय नेताओं को सौंपा है।
सभी जिलों से रिपोर्ट आने के बाद दोबारा से प्रियंका गांधी को प्रस्ताव भेजा जाएगा। अखिल भारतीय कांग्रेस की प्रवक्ता और पूर्व विधायक अलका लांबा ने बताया कि देश को जोड़ने के लिए शुरू हुई राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में 15 दिन के बाद एक दिन की ब्रेक होती है। ऐसे में इस ब्रेक के दौरान राहुल गांधी को हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए बुलाने की तैयारी है। प्रदेश कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी को जल्द ही एक प्रस्ताव भेजा जाएगा।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी स्वास्थ्य कारणों से चुनावी रैलियां नहीं करेंगी। उनका मार्ग दर्शन पार्टी नेताओं को चुनावों के दौरान लगातार मिलता रहेगा। लांबा ने बताया कि प्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची भी जल्द जारी की जाएगी। पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय में इस बाबत काम शुरू हो गया है। एक-दो दिन के भीतर इस बाबत स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों से जनता तंग आ चुकी है। आठ दिसंबर को प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।