फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal pradesh election 2022 dharampur assembly constituency Vandna guleria rajat thakur story

मंडी: रिश्तों में दरार, माता-पिता को बेटी से लगानी पड़ रही बेटे रजत के लिए प्रचार करने की गुहार

Thu, 20 Oct 2022 06:28 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मपुर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मपुर (मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 20 Oct 2022 06:28 PM IST
सार

चर्चा है कि वंदना गुलेरिया भाई का साथ देंगी या कांग्रेस या आम आदमी में शामिल होकर चुनाव मैदान में उतरेंगी।

विज्ञापन
himachal pradesh election 2022 dharampur assembly constituency Vandna guleria rajat thakur story
वंदना गुलेरिया - फोटो : संवाद

विस्तार

धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र से भाई रजत को भाजपा का टिकट मिलने से रूठीं वंदना गुलेरिया की नाराजगी अभी बरकरार है। बुधवार को पिता एवं जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह और माता प्रोमिला देवी वंदना को मनाते रहे, लेकिन वह नहीं मानीं। रिश्तों में इस तरह की दरार आ गई है कि माता-पिता को बेटे रजत के प्रचार के लिए वंदना से गुहार लगानी पड़ रही है। 

विज्ञापन



रजत ठाकुर शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल कर रहे हैं। अब चर्चा है कि वंदना गुलेरिया भाई का साथ देंगी या कांग्रेस या आम आदमी में शामिल होकर चुनाव मैदान में उतरेंगी। इसी जद्दोजहद के बीच धर्मपुर में महेंद्र सिंह के लिए भी धर्म संकट की स्थिति पैदा हो गई है। उल्लेखनीय है कि वंदना जिला परिषद सदस्य हैं। वह पिता की राजनीतिक विरासत को संभलना चाहती हैं।
विज्ञापन


अरसे से राजनीति में सक्रिय हैं। भाई को टिकट मिलने के बाद वंदना ने प्रदेश महिला मोरचा के महामंत्री पद से इस्तीफा भी दे दिया है। सोशल मीडिया में सामूहिक त्यागपत्र की तस्वीर के साथ वंदना ने भाजपा पर परिवारवाद को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा है कि परिवारवाद में बेटियों की बलि ही क्यों। इसके बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल मच गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed