{"_id":"634d20f2c1d0241eec6288cf","slug":"himachal-pradesh-election-2022-cm-jairam-thakur-nomination-file-date-announced","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल विस चुनाव: सीएम जयराम ने निकलवाया मुहूर्त, इस दिन दाखिल करेंगे नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल विस चुनाव: सीएम जयराम ने निकलवाया मुहूर्त, इस दिन दाखिल करेंगे नामांकन
Mon, 17 Oct 2022 03:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 17 Oct 2022 03:03 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर।
- फोटो :
संवाद
विस्तार
हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के प्रत्याशियों की सूची बेशक अभी जारी नहीं हुई है लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पंडित से नामांकन दाखिल करने का शुभ मुहूर्त निकाल लिया है। सीएम जयराम 19 अक्तूबर को सुबह 10 बजे नामांकन दाखिल कर चुनावी शंखनाद करेंगे।
सिराज भाजपा ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नामांकन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 19 अक्तूबर को अपना नामांकन दाखिल करने के बाद कुथाह मेला मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं सराज भाजपा नेता पीताम्बर ठाकुर ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नामांकन की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 19 अक्तूबर को एसडीएम कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल करेंगे और उसके बाद जंजैहली के ऐतिहासिक कुथाह मेला मैदान में विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।