फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal pradesh election 2022 bjp spokesperson nalin kohli press conference in shimla

नलिन कोहली: भाजपा डबल इंजन, कांग्रेस डबल परिवारवाद की ताकत से लड़ रही चुनाव

Wed, 02 Nov 2022 06:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 02 Nov 2022 06:19 PM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता नलिन कोहली ने कहा कि एक तरफ कांग्रेस रिवाज के भरोसे बैठी है कि हिमाचल में हर पांच वर्ष में सरकार बदलती हैं तो दूसरी तरफ भाजपा सरकार ने विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।

विज्ञापन
himachal pradesh election 2022 bjp spokesperson nalin kohli press conference in shimla
पत्रकार वार्ता को संबोधित करते भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता नलिन कोहली। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता नलिन कोहली ने कहा कि हिमाचल में भाजपा डबल इंजन और कांग्रेस डबल परिवारवाद की ताकत से चुनाव लड़ रही है। एक ओर कांग्रेस का नकली वादों का मॉडल है और दूसरी तरफ भाजपा की सेवा, सम्मान तथा समर्पण की सरकार है। कोहली ने कहा कि केवल भाजपा ही स्वच्छ, स्पष्ट और निर्णायक नेतृत्व की सरकार दे सकती है, जिसमें एक तरफ केंद्र में मोदी सरकार है और प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सरकार है। संगठन में जगत प्रकाश नड्डा का सशक्त नेतृत्व है।

विज्ञापन


कोहली ने बुधवार को शिमला में पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। कहा कि भाजपा का हिमाचल में स्वच्छ और पारदर्शी नेतृत्व है। भाजपा दोबारा से सत्ता में आएगी। कहा कि जो सेवा भाव से सही हैं, उनको टिकट दिए गए हैं। प्रदेश में कोई व्यक्ति नहीं, संगठन चुनाव लड़ रहा है। एक तरफ कांग्रेस रिवाज के भरोसे बैठी है कि हिमाचल में हर पांच वर्ष में सरकार बदलती हैं तो दूसरी तरफ भाजपा सरकार ने विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।
विज्ञापन


एक तरफ भाजपा की डबल इंजन की सरकार है और दूसरी तरफ कांग्रेस का डबल परिवारवाद है। पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी के आशीर्वाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के परिश्रम ने हिमाचल को नई ऊंचाइयों की ओर पहुंचाया है। प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा केंद्र सरकार ने दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके तहत हर प्रोजेक्ट में 90 फीसदी राशि केंद्र सरकार वहन करती है और 10 प्रतिशत राज्य सरकार को देना है। इससे हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्यों में विकास की रफ्तार तीव्र हुई है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना और मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना से हिमाचल देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है, जहां हर घर में घरेलू गैस कनेक्शन पहुंच चुके हैं। यह डबल इंजन सरकार का विकास मॉडल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed