फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   himachal pradesh election 2022 amit shah address eight jansabha in two days

हिमाचल विस चुनाव: दो दिन में छह चुनावी जनसभाएं करेंगे शाह, शिमला में होगा रात्रि ठहराव

Mon, 31 Oct 2022 08:30 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/करसोग (मंडी)
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/करसोग (मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 31 Oct 2022 08:30 PM IST
सार

भाजपा कार्यालय से जारी केंद्रीय मंत्री अमित शाह के चुनावी दौरे के अनुसार 1 नवंबर को सिहुंता से करसोग हेलिकॉप्टर से जाएंगे और बरल ग्राउंड में दोपहर बाद 1:25  बजे चुनावी जनसभा होगी।

विज्ञापन
himachal pradesh election 2022 amit shah address eight jansabha in two days
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 1 और 2 नवंबर को प्रदेश में छह चुनावी जनसभाएं करेंगे। वह मंगलवार को हेलिकॉप्टर से गगल एयरपोर्ट पर उतरेंगे। एयरपोर्ट से 10:45 बजे चंबा के सिहुंता पहुंचकर 11:00 बजे चुनावी जनसभा करेंगे। इसके बाद शिमला के भट्ठाकुफर के लिए रवाना होंगे और 4:45 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। इसी दिन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, सह प्रभारी देवेंद्र सिंह राणा सहित भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर चुनाव पर मंथन कर फीडबैक लेंगे। गृह मंत्री शाह का रात्रि ठहराव शिमला में होगा।

विज्ञापन


भाजपा कार्यालय से जारी केंद्रीय मंत्री अमित शाह के चुनावी दौरे के अनुसार 1 नवंबर को सिहुंता से करसोग हेलिकॉप्टर से जाएंगे और बरल ग्राउंड में दोपहर बाद 1:25  बजे चुनावी जनसभा होगी। केंद्रीय मंत्री अमित शाह 2 नवंबर की सुबह 10:20 बजे  अनाडेल से एचपीसीए ग्राउंड नादौन जाएंगे। नादौन में 11:30 बजे जनसभा होगी।
विज्ञापन


इसी दिन नादौन से पुलिस ग्राउंड धर्मशाला जाएंगे। इसके बाद 1:00 बजे जोरावर स्टेडियम धर्मशाला में जनसभा को संबोधित करेंगे। 3:00 बजे हेलिकॉप्टर से नालागढ़ पहुंचेंगे। नालागड़ के पंजैहरा में 3:40 बजे जनसभा में संबोधित करेंगे। इसके बाद शाह 4:30 बजे हेलिकॉप्टर से चंडीगढ़ एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे। वहीं दूसरी ओर, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह मंगलवार को शिमला मे प्रेस वार्ता करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ममलेश्वर महादेव का प्रतीक चिह्न भेंट करेंगे कार्यकर्ता 
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को मंगलवार को बरल में कार्यकर्ता प्रसिद्ध प्राचीन ममलेश्वर महादेव मंदिर का देवदार की लकड़ी से बना प्रतीक चिह्न भेंट किया जाएगा। इस पर कारीगर कृष्ण लाल ने नक्काशी की है। ममलेश्वर महादेव मंदिर का पांडवों से गहरा नाता है। मान्यता है कि मंदिर में भीम का एक ढोल भी है। ऐसे में अमित शाह करसोग के इतिहास से जुड़ी पुरानी यादों को अपने साथ लेकर जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed