{"_id":"6362640737ed9677dc7236f3","slug":"himachal-pradesh-election-2022-aam-aadmi-party-sah-prabhari-joins-bjp-in-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की
Wed, 02 Nov 2022 06:06 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 02 Nov 2022 06:06 PM IST
सार
कुलवंत सिंह भाठ ने कहा कि आम आदमी पार्टी की कथनी और करनी में फर्क देखकर उन्होंने भाजपा का दामन थामा है। भाजपा जो कहती है, वह करके दिखाती है।
विज्ञापन
कुलवंत सिंह भाठ ने थामा भाजपा का दामन।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी कुलवंत सिंह भाठ ने बुधवार को शिमला स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय दीपकमल चक्कर में भाजपा का दामन थामा। कुलवंत ने भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। कुलवंत मूल रूप से नयना देवी के मझारी गांव के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
कुलवंत ने कहा कि आम आदमी पार्टी की कथनी और करनी में फर्क देखकर उन्होंने भाजपा का दामन थामा है। भाजपा जो कहती है, वह करके दिखाती है। चाहे दिल्ली ले लो या पंजाब, आम आदमी पार्टी में भ्रष्टाचार चरम पर है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपनी लोकप्रियता हासिल करने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। उनके दो मंत्री पहले ही भ्रष्टाचार में लिप्त पाए गए हैं।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि कुलवंत के आने से भाजपा को बल मिलेगा। प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं।
विज्ञापन