फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal pradesh education department directions school colleges to remain closed till 31st July 2020

31 जुलाई तक बंद रहेंगे शिक्षण संस्थान, शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश

Wed, 01 Jul 2020 06:47 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 01 Jul 2020 06:47 PM IST
विज्ञापन
himachal pradesh education department directions school colleges to remain closed till 31st July 2020
फाइल फोटो

प्रदेश के सरकारी और निजी स्कूल-कॉलेजों सहित अन्य शिक्षण संस्थानों को 31 जुलाई तक बंद रखने के निर्देश जारी हो गए हैं। सरकारी स्कूल-कॉलेजों के शिक्षकों को 12 जुलाई तक छुट्टियां दी गई हैं। इन्हें बुलाने को लेकर सरकार अगले सप्ताह फैसला लेगी। सरकारी स्कूलों में 13 जुलाई से दोबारा से ऑनलाइन पढ़ाई शुरू कर दी जाएगी। केंद्र सरकार की गाइडलाइन आने के बाद बुधवार शाम को शिक्षा विभाग ने शिक्षण संस्थान बंद रखने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


सरकारी स्कूलों में 12 जुलाई तक छुट्टियां दी गई हैं। इसके बाद 31 जुलाई तक केंद्र सरकार के निर्देशानुसार  स्कूल बंद रखे जाएंगे। इन बारह दिनों की छुट्टियां देने के साथ ही स्कूलों की इस साल के शैक्षणिक सत्र की सभी छुट्टियां समाप्त हो गई हैं। सरकार ने कोचिंग संस्थानों को भी 31 जुलाई तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेज में शिक्षकों को बुलाने का फैसला अगले सप्ताह लिया जाएगा।
विज्ञापन


इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री से चर्चा करने के बाद शिक्षा विभाग अलग से निर्देश जारी करेगा। फिलहाल शिक्षकों को स्कूलों में बुलाने को लेकर चला आ रहा संशय 12 जुलाई तक के लिए समाप्त हो गया है। शिक्षा सचिव ने आदेश जारी कर कहा है कि 13 जुलाई से सरकारी स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई दोबारा शुरू होगी। उन्होंने शिक्षा निदेशालय को इस बाबत सभी तैयारियां पूरी करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed