फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal pradesh early variety apple Tydeman gets three times high price as compared to last apple season

हिमाचल के अर्ली वैरायटी सेब को मिल रहे तिगुने दाम, दो हजार में बिक रही टाइडमैन की पेटी

Sat, 18 Jul 2020 03:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 18 Jul 2020 03:02 PM IST
विज्ञापन
himachal pradesh early variety apple Tydeman gets three times high price as compared to last apple season
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

वैश्विक महामारी कोविड-19 की मार से इस बार हिमाचल के सेब को वाशिंगटन, इटली और चिली के सेब की चुनौती नहीं रहेगी। इस बार प्रदेश में फसल कम है, लिहाजा बागवानों को सीजन में फसल के अच्छे दाम मिलने की उम्मीद है। बागवानों को अर्ली वैरायटी के सेब टाइडमैन की पेटी के दाम दो हजार से ऊपर मिल रहे हैं, जबकि पिछले साल सीजन में बंपर फसल हुई थी और 600 रुपये प्रति पेटी दाम मिले थे।

विज्ञापन


सेब सीजन में स्प्र वैरायटी और रॉयल सेब के दामों में भी उछाल की उम्मीद है। यह बात बागवान और मंडियों के आढ़ती भी कह रहे हैं। कोविड-19 के कारण विदेशों से सेब आयात की संभावना नहीं है और बाजार में जम्मू-कश्मीर से पहले हिमाचल का सेब पहुंचता है। अमूमन वाशिंगटन, इटली और चिली से पिछले कई साल से सेब का आयात किया जाता रहा है, लेकिन इस बार हिमाचली सेब की देश के विभिन्न मंडियों में खूब धूम रहेगी। 
विज्ञापन


पिछले और इस साल सेब रेट 
सीजन के आरंभ में टाइडमैन इस बार 1500 से 2000 रुपये तक बिका, जबकि पिछली बार  600 से 800 रुपये प्रति पेटी कीमत रही। मंडियों में स्प्र वैरायटी का सेब इस साल 2500 से 3500 रुपये प्रति पेटी बिका है। पिछले साल 2000 से 3500 रुपये कीमत थी। रॉयल सेब की पेटी पिछले साल 800 से 2200 रुपये तक बिकी, जबकि इस साल 2500 से 2600 रुपये में बिक रही है।    
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं बागवान नेता
हिमाचल प्रदेश सब्जी एवं फल उत्पादक संघ के अध्यक्ष हरीश चौहान कहते हैं कि जिस साल सेब की फसल कम होती है, उस साल सेब के दामों में उछाल रहता है। टाइडमैन और स्प्र सेब पहले आने से दाम ज्यादा मिलता है। कोविड-19 के कारण विदेशों से सेब आयात नहीं होगा और हिमाचली सेब की मांग ज्यादा रहेगी। 


आढ़तियों ने माना, सेब के दामों में फिलहाल उछाल रहेगा
आढ़तियों का मानना है कि इस बार फसल कम है और मांग ज्यादा रहेगी। इस कारण दाम ज्यादा रहेंगे। आढ़ती संघ के अध्यक्ष हरीश चौहान कहते हैं कि सेब की आवक बढ़ने से दाम नीचे भी जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed