Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Pradesh Diabetes Survey 2026 IGMC Finds 22.33 Percent Young Diabetes Patients

हिमाचल में बढ़े मधुमेह के मरीज: 22.33% युवा बीमारी की चपेट में; राष्ट्रीय औसत से भी आगे निकला प्रदेश

Sat, 14 Nov 2026 10:25 AM IST
Ankesh Dogra आदित्य सोफत, शिमला।
आदित्य सोफत, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Sat, 14 Nov 2026 10:25 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में मधुमेह के मामले बढ़ रहे हैं और अब युवा भी तेजी से इसकी चपेट में आ रहे हैं। आईजीएमसी के सर्वे के अनुसार प्रदेश में मधुमेह का अनुपात 14.5 फीसदी है, जबकि राष्ट्रीय औसत 11.7 फीसदी है। सर्वे में मधुमेह के कुल मरीजों में 22.33 फीसदी युवा पाए गए हैं।

विज्ञापन
Himachal Pradesh Diabetes Survey 2026 IGMC Finds 22.33 Percent Young Diabetes Patients
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : pexel

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में मधुमेह यानी डायबिटीज के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। चिंता की बात यह है कि अब यह बीमारी केवल अधिक उम्र के लोगों तक सीमित नहीं रही, बल्कि युवा भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। प्रदेश में मधुमेह के मरीजों में 22.33 फीसदी युवा हैं। इनमें कई ऐसे मरीज भी शामिल हैं, जिन्हें सात वर्ष से अधिक समय से मधुमेह है। प्रदेश में कुल आबादी के स्तर पर मधुमेह का अनुपात 14.5 फीसदी आंका गया है, जबकि राष्ट्रीय औसत 11.7 फीसदी है। इस तरह हिमाचल राष्ट्रीय औसत से 2.8 प्रतिशत अंक आगे है।

विज्ञापन


चिकित्सकों के अनुसार समय पर उपचार नहीं लेने और रक्त में शुगर का स्तर नियंत्रित नहीं रखने से हृदय, किडनी, आंखों और शरीर के अन्य अंगों पर गंभीर असर पड़ सकता है। प्रदेश के अस्पतालों में रोजाना मधुमेह के नए मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। आईजीएमसी शिमला की ओपीडी में भी प्रतिदिन पांच से सात नए मरीज सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन


आईजीएमसी के सर्वे में सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े
इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) के मेडिसिन विभाग के चिकित्सकों ने प्रदेश में मधुमेह की स्थिति को लेकर सर्वे किया है। वर्ष 2024 से 2026 के बीच 1,482 मरीजों पर किए गए इस सर्वे में कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। सर्वे के अनुसार कुल मरीजों में 22.33 फीसदी युवा वर्ग के हैं, जबकि 77.66 फीसदी मरीज 40 वर्ष से अधिक आयु के हैं। कई मरीजों में रक्त शर्करा का स्तर अनियंत्रित पाया गया। सर्वे में यह भी सामने आया कि कुछ मरीज लंबे समय से मधुमेह से पीड़ित हैं। इनमें ऐसे लोग भी शामिल हैं, जिन्हें सात साल से अधिक समय से यह बीमारी है। कुछ मरीजों की स्थिति गंभीर और अनियंत्रित पाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

कई मरीज घरेलू तरीकों के भरोसे, शुगर के साथ बीपी और कोलेस्ट्रॉल भी अनियंत्रित
सर्वे में यह भी सामने आया कि करीब छह फीसदी मरीज इलाज के लिए घरेलू तरीकों पर निर्भर पाए गए। कई मरीजों का रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल भी नियंत्रित नहीं था। चिकित्सकों के अनुसार मधुमेह को नजरअंदाज करना गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। शुगर लंबे समय तक अनियंत्रित रहने से शरीर के महत्वपूर्ण अंग प्रभावित हो सकते हैं। इसलिए नियमित जांच और चिकित्सकीय सलाह के अनुसार उपचार जरूरी है।

युवाओं में बढ़ते मामले चिंता का विषय
आईजीएमसी के प्रोफेसर डॉ. जीतेंद्र मोक्टा ने बताया कि प्रदेशभर में मधुमेह के मरीजों को लेकर सर्वे किया गया है। इसमें सबसे चिंताजनक बात यह सामने आई है कि युवा भी तेजी से इस बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मधुमेह के मामलों में युवाओं की भागीदारी को गंभीरता से लेने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed