फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HIMACHAL PRADESH DGP SR Mardi Ultimatum to jamatis attempt to murder case will be lodged

कोरोना फैलाने वाले पर अब दर्ज होगा हत्या का मुकदमा: डीजीपी सीताराम मरडी

Sun, 05 Apr 2020 01:32 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 05 Apr 2020 01:32 PM IST
विज्ञापन
HIMACHAL PRADESH DGP SR Mardi Ultimatum to jamatis attempt to murder case will be lodged
डीजीपी सीताराम मरडी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली स्थित तब्लीगी जमात के निजामुद्दीन मरकज में शामिल होने, बीमारी या विदेश दौरे की जानकारी छुपाने वालों को हिमाचल प्रदेश के डीजीपी सीताराम मरडी ने अल्टीमेटम दे दिया है। डीजीपी ने ऐसे सभी लोगों को चेताया था कि रविवार शाम पांच बजे तक हर हाल में अपनी जानकारी खुद आगे आकर पुलिस, स्वास्थ्य विभाग या जिला प्रशासन को देना सुनिश्चित करें।

विज्ञापन


अगर इस मियाद के दौरान जानकारी नहीं दी गई तो इसके बाद उनकी वजह से किसी भी अन्य के कोरोना से संक्रमित होने पर हत्या के प्रयास और मृत्यु होने पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाएगा। डीजीपी ने एक वीडियो बयान जारी कर यह चेतावनी वाला अल्टीमेटम जारी किया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, दिल्ली स्थित मरकज से हिमाचल समेत देशभर में गए लोगों में से बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। हिमाचल में ही अब तक तब्लीग से जुड़े छह लोगों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से किसी ने भी पुलिस या प्रशासन से संपर्क नहीं किया था और पुलिस ने ही इन्हें ढूंढ निकाला और बीमारी के लक्षण मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इनके सैंपल लिए थे।

पुलिस अब तक जानकारी छुपाने पर आपदा प्रबंधन एक्ट की धाराओं में 85 लोगों के खिलाफ सत्रह मामले भी दर्ज कर चुकी है। लेकिन अभी भी लोग खुद सामने आकर जानकारी नहीं दे रहे हैं। ऐसे में अब आपदा प्रबंधन कानून के साथ-साथ आईपीसी की धारा 307 व 302 के तहत भी मामले दर्ज किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed