फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal pradesh cricket team historic victory in vijay hazare trophy 2021

विजय हजारे ट्रॉफी: बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट में हिमाचल का 36 साल बाद सूखा खत्म

Mon, 27 Dec 2021 10:23 AM IST
अरविन्द ठाकुर ओम प्रकाश, अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
ओम प्रकाश, अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 27 Dec 2021 10:23 AM IST
सार

हिमाचल ने इस प्रतियोगिता में कुल आठ मैच खेले और छह में जीत हासिल की। प्रतियोगिता के पहले मैच में हिमाचल को विदर्भ के हाथों सात विकेट से पराजय झेलनी पड़ी। इसके बाद हिमाचल ने लगातार मैच जीते।

विज्ञापन
himachal pradesh cricket team historic victory in vijay hazare trophy 2021
जीत का जश्न मनाते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की टीम ने 36 साल बाद किसी बड़ी प्रतियोगिता को जीतने का सूखा खत्म किया। प्रदेश की टीम 1985 से रणजी ट्रॉफी में खेल रही है। तब से लेकर आज तक टीम ने कोई बड़ा खिताब नहीं जीता था, लेकिन रविवार को राजस्थान के जयपुर क्रिकेट स्टेडियम में हिमाचल ने इतिहास रच दिया। टीम ने पहली बार घरेलू क्रिकेट में बड़ी प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।

विज्ञापन


हिमाचल ने इस प्रतियोगिता में कुल आठ मैच खेले और छह में जीत हासिल की। प्रतियोगिता के पहले मैच में हिमाचल को विदर्भ के हाथों सात विकेट से पराजय झेलनी पड़ी। इसके बाद हिमाचल ने लगातार मैच जीते। इसमें जम्मू और गुजरात की टीम को एकतरफा मुकाबले में हराया। चौथे मुकाबले में हिमाचल को आंध्र प्रदेश के खिलाफ हार मिली। यह मैच आंध्र ने 30 रन से जीता।
विज्ञापन


इसके बाद हिमाचल ने लगातार चार मैच जीतकर शानदार वापसी की और ट्रॉफी अपने नाम की। क्वार्टर फाइनल में यूपी को हराया। इसके बाद सेमीफाइनल में सर्विसेज की टीम को हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में तमिलनाडु की जीत तय मानी जा रही थी, लेकिन हिमाचल ने बड़ा उलटफेर किया। हिमाचल टीम के सभी खिलाड़ियों ने जीत में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली रणजी टीम के खिलाड़ी प्रवीण बोले, यह नए युग का आगाज
हिमाचल में क्रिकेट के मौजूदा और पहले के स्तर में रात-दिन का फर्क रहा है। साल 1985 में टीम ने पहली बार रणजी ट्रॉफी में खेलने की शुरूआत की थी। जेएंडके के खिलाफ यह मुकाबला हुआ था। इसमें हिमाचल हार गया था। प्रदेश की पहली रणजी टीम के खिलाड़ी रहे मंडी के प्रवीण सेन ने बताया कि उस समय क्रिकेटरों को ज्यादा सुविधाएं नहीं थी। खिलाड़ियों को खुद पिच रोल करनी पड़ती थी। हिमाचल टीम की जीत पर सेन ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हिमाचल क्रिकेट में नए युग का आगाज हो गया है। 


उन दिनों की याद को ताजा करते हुए सेन ने बताया कि उन्हें मैच फीस के रूप में एक दिन के 150 रुपये मिलते थे। तीन दिन का मैच होता था और एक मैच के लिए 450 रुपये फीस मिलती थी। आज खिलाड़ी की एक दिन की मैच फीस करीब 60 हजार रुपये है। बड़ा टूर्नामेंट जीतने पर आज खिलाड़ियों को लाखों रुपये प्राइज मनी मिलती है। खिलाड़ियों को हर प्रकार की सुविधा है। उस समय के हालात कुछ और थे। सेन ने हिमाचल की ओर से 21 रणजी मैच खेले हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed