{"_id":"614353892b6d8d53277ff72c","slug":"himachal-pradesh-cricket-association-state-level-cricket-championship-t20-cricket-matches-in-una-bilaspur-and-hamirpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल के चार क्रिकेट स्टेडियमों में आज से टी-20 का रोमांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल के चार क्रिकेट स्टेडियमों में आज से टी-20 का रोमांच
Sun, 19 Sep 2021 11:40 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 19 Sep 2021 11:40 AM IST
सार
हिमाचल प्रदेश में भी टी-20 क्रिकेट का धूमधड़ाका शुरू होने जा रहा है। ऊना, हमीरपुर और बिलासपुर में मैच खेले जाएंगे। पूल ए की टीमें ऊना के इंदिरा और संतोषगढ़ क्रिकेट स्टेडियम में अपने मैच खेलेंगी। जबकि पूल बी की टीमों के मैच बिलासपुर के लुहणू और हमीरपुर के अमतर क्रिकेट मैदान में होंगे। ऊना के इंदिरा मैदान में 19 सितंबर को सिरमौर और कांगड़ा के मुकाबले से प्रतियोगिता शुरू होगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना काल के बीच आईपीएल के दूसरे चरण के अलावा हिमाचल प्रदेश में भी टी-20 क्रिकेट का धूमधड़ाका शुरू होने जा रहा है। प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आज से से पुरुष वर्ग की सीनियर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता करवाई जा रही है। प्रदेश के चार क्रिकेट मैदानों में मुकाबले होंगे। सुबह और शाम के सत्र में मैच होंगे। 12 जिलों की टीमों को दो पूल में रखा गया है। ऊना, हमीरपुर और बिलासपुर में मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन
पूल ए की टीमें ऊना के इंदिरा और संतोषगढ़ क्रिकेट स्टेडियम में अपने मैच खेलेंगी। जबकि पूल बी की टीमों के मैच बिलासपुर के लुहणू और हमीरपुर के अमतर क्रिकेट मैदान में होंगे। ऊना के इंदिरा मैदान में 19 सितंबर को सिरमौर और कांगड़ा के मुकाबले से प्रतियोगिता शुरू होगी। इसी दिन संतोषगढ़ में शिमला का चंबा से मैच होगा। बिलासपुर के लुहणू मैदान में भी 19 सितंबर को कुल्लू और बिलासपुर की टीमें भिड़ेंगी। इसी दिन हमीरपुर के अमतर में किन्नौर का मुकाबला हमीरपुर की टीम से होगा। इसी प्रतियोगिता से हिमाचल प्रदेश की टीम का चयन किया जाना है।
विज्ञापन
27 को सेमीफाइनल, 28 को फाइनल
प्रतियोगिता के दोनों सेमीफाइनल मैच बिलासपुर में खेले जाएंगे। दोनों मैच 27 सितंबर को होंगे। फाइनल मुकाबला 28 सितंबर को इसी मैदान पर खेला जाना है। पूल ए में ऊना, शिमला, कांगड़ा, सिरमौर, चंबा और लाहौल-स्पीति की टीमों को रखा गया है। जबकि, पूल बी में सोलन, मंडी, कुल्लू, हमीरपुर, बिलासपुर और किन्नौर की टीमों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन