फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh Congress committee protest in shimla for crime against women

महिला उत्पीड़न के विरोध में शिमला में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन और नारेबाजी

Sun, 25 Oct 2020 05:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 25 Oct 2020 05:10 PM IST
विज्ञापन
Himachal Pradesh Congress committee protest in shimla for crime against women
- फोटो : अमर उजाला

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने महिलाओं पर हो रहे अपराधों के विरोध में रविवार को प्रदर्शन और नारेबाजी की। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन से नाज तक जुलूस भी निकाला गया। प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने इस मौके पर कहा कि मोदी सरकार के रहते देश में महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं। देश में कानून का कोई डर नहीं रहा है।

विज्ञापन


भाजपा राजनैतिक दल कम और कॉरपोरेट सेक्टर अधिक बन गया है। हाथरस में दलित बेटी के साथ अपराध के साथ अन्याय भी हुआ है। कांग्रेस उस बेटी के लिए न्याय की लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया की सरकार के संरक्षण में उत्तर प्रदेश में अपराधियों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। 
विज्ञापन


राठौर ने कोठखाई में गुड़िया हत्याकांड की जांच पुन: करवाने की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि दोषियों को सजा मिलनी चाहिए। देश मे संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। भाजपा ने राम के नाम पर रोटियां सेंकी हैं। देश में अंबानी, अडानी और बीजेपी की आय में बढ़ोतरी हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने कहा कि हाथरस की घटना ने देश को झिंझोड़ कर रख दिया है। हाथरस की बेटी के साथ अपराधियों ने तो एक बड़ा अत्यचार किया ही है।  सरकार और  प्रशासन ने भी इस बेटी और उसके परिवार के साथ कोई न्याय नही किया। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को आलोचना करते हुए कहा कि अगर उन्होंने अपराधियों को संरक्षण देना बंद नहीं किया तो उन्हें देश और समाज कभी माफ नही करेगा।


इस मौके पर कांग्रेस सचिव हरिकृष्ण हिमराल, कांग्रेस सचिव यशपाल तनाईक, वेद प्रकाश ठाकुर, जिला शिमला शहरी कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, सेनराम नेगी, भपेंद्र कौशल, केसरी लाल, चिरंजी लाल, मीना कुमारी, किरण धान्टा, रूमा शर्मा, सत्या ठाकुर, सोहन लाल, रमेश कपूर मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed