फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal pradesh cm jairam thakur is on 18th number in list of rich chief ministers by ADR

देश में अमीर मुख्यमंत्रियों की सूची में जयराम 18वें स्थान पर, एडीआर की रिपोर्ट ने जारी की रैंकिंग

Wed, 14 Feb 2018 01:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 14 Feb 2018 01:27 PM IST
विज्ञापन
himachal pradesh cm jairam thakur is on 18th number in list of rich chief ministers by ADR
देश के 29 राज्यों के साथ दो केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों की संपत्ति की रिपोर्ट एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफार्म (एडीआर) ने जारी की है। इस रिपोर्ट के मुताबिक हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 3.27 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति के साथ 18वें स्थान पर हैं। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू पहले स्थान पर हैं। 
विज्ञापन


भाजपा शासित राज्यों में गुजरात के मुख्यमंत्री विजय कुमार रुपाणी के पास सबसे अधिक लगभग नौ करोड़ की संपत्ति है, जबकि भाजपा के मुख्यमंत्रियों में जयराम सातवें स्थान पर हैं। सबसे कम संपत्ति वाले मुख्यमंत्रियों में त्रिपुरा के मानिक सरकार हैं, जिनके पास लगभग 26 लाख की संपत्ति है। 
विज्ञापन


एडीआर ने निर्वाचन आयोग में विधानसभा चुनाव लड़ने के समय दिए संपत्ति से संबंधित दस्तावेजों को आधार बनाकर रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में 177 करोड़ की कुल चल-अचल संपत्ति के साथ आंध्र के मुख्यमंत्री हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अरुणाचल के सीएम प्रेम खांडू 129 करोड़ रुपये के साथ दूसरे और पंजाब के मुख्यमंत्री अमरेंद्र सिंह 48 करोड़ रुपये के साथ तीसरे स्थान पर हैं। रिपोर्ट के मुताबिक जयराम ठाकुर की चल संपत्ति 1.89 करोड़ और अचल संपत्ति 1.38 करोड़ बताई गई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित छह भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की संपत्ति जयराम से कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed