{"_id":"6106c4c98ebc3ecab652c25a","slug":"himachal-pradesh-cm-jairam-thakur-17-seater-new-helicopter-in-rescue-in-lahaul-spiti","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूस से हिमाचल पहुंचा सीएम का नया चॉपर, लाहौल स्पीति भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूस से हिमाचल पहुंचा सीएम का नया चॉपर, लाहौल स्पीति भेजा
Sun, 01 Aug 2021 09:30 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 01 Aug 2021 09:30 PM IST
विज्ञापन
रूस मूल की स्काई वन कंपनी के इस चॉपर का नाम एमआई 172 है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूस से आया नया चॉपर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पहुंचते ही सीधे जनजातीय क्षेत्र की आपात सेवाओं के लिए लाहौल स्पीति भेज दिया है। विवादों में रही नई लीज के बाद सीएम जयराम ठाकुर ने 17 सीटर इस चॉपर को खुद इस्तेमाल नहीं किया बल्कि लाहौल स्पीति भेज दिया है। आर्थिक बदहाली के बीच नए चॉपर को लीज पर लेने के मामले में जयराम सरकार पहले ही कांग्रेस के निशाने पर रह चुकी है।
विज्ञापन
रूस मूल की स्काई वन कंपनी के इस चॉपर का नाम एमआई 172 है। इसे पांच लाख 10 हजार रुपये प्रति घंटे की दर पर लीज पर लिया गया है। तीन महीने पहले कांग्रेस ने इस नए चॉपर को लीज पर लेने की प्रक्रिया के बीच जयराम सरकार को निशाने पर लिया था कि कोविड काल में इस तरह के अनावश्यक खर्च को करने की जरूरत नहीं थी।
विज्ञापन
इस बारे में संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज ने तो प्रेस वार्ता कर सफाई दी थी कि पवन हंस कंपनी का इससे पहले वाला हेलीकॉप्टर पुराना हो गया था। उनका कहना था कि यह एक दिन आता था और डेढ़ महीने मरम्मत में रहता था। पहले वाले चॉपर में चार लोग ही सफर कर पाते थे, जबकि इसमें काफी लोग सफर कर पाएंगे।
विज्ञापन
अब नए चॉपर के आते ही सीएम जयराम ठाकुर ने बाढ़ से पांच दिनों तक सड़क मार्ग बंद होने के कारण लाहौल घाटी में फंसे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को सुरक्षित निकालने के लिए अधिकारियों को घाटी में इसे तैनात करने के निर्देश दिए हैं।
चॉपर की दिन भर की उड़ानों से तांदी में फंसे सभी लोगों को कुल्लू पहुंचाया जाएगा। कुल्लू से ये लोग सार्वजनिक परिवहन से अपने-अपने गंतव्य तक पहुंचाए जाएंगे। सीएम जयराम ठाकुर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि लीज पर नया चॉपर आया है। इसे लाहौल स्पीति भेजा गया है।