फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Pradesh Central University FIR against youth accused of harassing student

Himachal Pradesh Central University: छात्रा को तंग करने के आरोपी युवक पर एफआईआर, देहरा पुलिस ने की कार्रवाई

Tue, 28 May 2024 07:29 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरागोपीपुर (कांगड़ा) Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 28 May 2024 07:29 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय में पढ़ रही एक छात्रा की शिकायत पर देहरा पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। पीड़िता का आरोप है कि छात्र का संबंध एक संगठन का कार्यकर्ता है। छात्रा ने अपनी शिकायत में कहा है कि इसके बाद सीयू प्रबंधन ने छात्रा को चुप रहने को कहा था।

विज्ञापन
Himachal Pradesh Central University FIR against youth accused of harassing student
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय में अध्ययनरत स्नातकोत्तर की एक छात्रा को परेशान करने के मामले में आरोपी युवक पर देहरा पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। छात्रा की ओर से सीयू प्रबंधन पर उसकी आवाज को दबाने के आरोपों के साथ एसपी कांगड़ा, डीसी कांगड़ा और मुख्य सचिव को ई-मेल के माध्यम से भेजी शिकायत के बाद देहरा पुलिस थाने में युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मंगलवार को देहरा पुलिस थाना में पहुंचकर पीड़ित छात्रा ने अपने बयान दर्ज करवाए हैं। पीड़ित छात्रा की शिकायत के बाद देहरा पुलिस थाना में संबंधित युवक के खिलाफ धारा 354 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश के देहरा कैंपस में स्नातकोत्तर की पढ़ाई करने वाली छात्रा ने अपनी शिकायत में उचित कार्रवाई की भी मांग की है। शिकायत में छात्रा ने कहा है कि जब वह केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश में दूसरे सेमेस्टर में पढ़ाई कर रही थी तो विवि में ही पढ़ने वाला एक छात्र उसे लगातार परेशान करता था। इस छात्र का संबंध एक संगठन से है। लगातार अलग-अलग नंबरों से फोन कर लंबे समय से परेशान कर रहा है। इस बारे में यूनिवर्सिटी प्रशासन को शिकायत की थी। गर्ल्स हाेस्टल की वार्डन और एक प्रोफेसर को इस संदर्भ में सूचना दी थी।
विज्ञापन


छात्रा ने अपनी शिकायत में कहा है कि इसके बाद सीयू प्रबंधन ने छात्रा को चुप रहने को कहा था।
छात्रा को हिदायत दी थी कि वह अपना रास्ता बदलकर जाए, लेकिन रास्ता बदलने के बाद भी हालात वैसे के वैसे ही रहे। इसके बाद उसने इसकी सूचना अपने विभाग अध्यक्ष और डीन अकादमिक को भी दी थी, लेकिन धमकी भरे फोन आने बंद नहीं हुए। इसके बाद पीड़ित छात्रा ने इस संदर्भ में पुलिस, जिलाधीश और मुख्य सचिव हिमाचल प्रदेश को ई-मेल के माध्यम से शिकायत भेजी। इस संदर्भ में एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि मंगलवार को छात्रा पुलिस थाना देहरा आई थी। उसकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने युवक के खिलाफ धारा 354 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed