{"_id":"5ecd30e75f67a519c03fc082","slug":"himachal-pradesh-cabinet-meeting-today-many-important-decisions-will-be-taken","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल कैबिनेट की बैठक कल, कई अहम फैसले होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल कैबिनेट की बैठक कल, कई अहम फैसले होंगे
Tue, 26 May 2020 08:38 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 26 May 2020 08:38 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल मंत्रिमंडल
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक बुधवार को 10 बजे राज्य सचिवालय में होगी। इस बार पीटरहॉफ के बजाय बैठक सचिवालय में ही रखी गई है। यह बैठक लंबी चलेगी। इसीलिए इसे जल्दी रखा गया है। इस बैठक में कई अहम फैसले होंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने जा रही इस बैठक में हिमाचल प्रदेश में आर्थिक गतिविधियों को शुरू करने को लेकर कई फैसले होंगे।
विज्ञापन
इसके लिए कैबिनेट सब कमेटी की सिफारिशों पर चर्चा होगी। इस बैठक में हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को लेकर भी चर्चा होगी। स्कूलों को कब से शुरू किया जाना है। इस पर भी फैसला हो सकता है। प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित मसलों पर भी फैसले होंगे। कैबिनेट की बैठक के बाद अगले लॉकडाउन और कर्फ्यू को जारी रखने को लेकर भी चर्चा और निर्णय होंगे।
विज्ञापन