फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal cm jairam thakur in delhi meet today with pm modi: himachal pradesh cabinet meeting scheduled on monday 20 December postponed

Himachal: सीएम को अचानक दिल्ली बुलाया, प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात

Mon, 20 Dec 2021 09:01 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 20 Dec 2021 09:01 AM IST
सार

प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक सोमवार सुबह 10:30 बजे प्रस्तावित थी। इस बैठक में यह बदलाव पांचवीं बार किया गया है। पहले यह बैठक 11, फिर 16, उसके बाद 18 और 20 दिसंबर को तय की गई। अब 20 दिसंबर को भी पांचवीं बार इसका समय बदला गया है।

विज्ञापन
himachal cm jairam thakur in delhi meet today with pm modi: himachal pradesh cabinet meeting scheduled on monday 20 December postponed
Himachal CM Jairam Thakur: हिमाचल कैबिनेट की बैठक (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को रविवार को अचानक दिल्ली बुला लिया गया। वह रविवार को ही नई दिल्ली पहुंच गए। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री पीएम नरेंद्र मोदी से मिलेंगे। मुलाकात के बाद करीब डेढ़ बजे वह शिमला लौट जाएंगे। 

विज्ञापन


फिलहाल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक का समय बदलकर आज दोपहर तीन बजे के बाद का कर दिया गया है। हालांकि, यह बैठक मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के लौटने के समय पर निर्भर करेगी। पहले यह बैठक सोमवार सुबह 10:30 बजे प्रस्तावित थी। इस बैठक में यह बदलाव पांचवीं बार किया गया है। पहले यह बैठक 11, फिर 16, उसके बाद 18 और 20 दिसंबर को तय की गई। अब 20 दिसंबर को भी पांचवीं बार इसका समय बदला गया है। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का वक्त मांगा था। वह उन्हें 27 दिसंबर को प्रदेश सरकार के चार साल पूरा होने पर मंडी में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए औपचारिक निमंत्रण देना चाह रहे हैं। हालांकि, पीएम मोदी का कार्यक्रम पहले से ही तय हो चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कैबिनेट बैठक में छठे वेतन आयोग की घोषणाओं पर होगा मंथन
छठे वेतन आयोग के तहत मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कर्मचारियों की ओर से संयुक्त सलाहकार समिति (जेसीसी) की बैठक में की घोषणाओं पर औपचारिक निर्णय ले सकते हैं। इस बारे में प्रदेश वित्त विभाग की ओर से तैयार किए गए कैबिनेट मेमो पर भी मंत्रणा होगी और इससे संबंधित निर्णय होंगे। 

मेडिकल कॉलेजों में एमआरआई, जिला अस्पतालों में लगेगी सीटी स्कैन मशीन

हिमाचल प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में एमआरआई और जिला अस्पतालों में सीटी स्कैन मशीन स्थापित होगी। इसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है। मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में मशीनें स्थापित करने के साथ साथ सरकार ने रेडियोलॉजिस्ट के पदों को भरने का फैसला लिया है। यह मामला सोमवार को प्रस्तावित कैबिनेट की बैठक में लाया जाएगा। हिमाचल के आईजीएमसी में एमआरआई मशीन है, अन्य पांच मेडिकल कॉलेजों में भी इसे स्थापित किया जाना है।

इन मशीनों के स्थापित होने से मरीजों को इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। हिमाचल में कोरोना की स्थिति को लेकर भी कैबिनेट की बैठक में चर्चा होगी। स्वास्थ्य सचिव कोरोना को लेकर प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा स्कूलों में छात्रों के पॉजिटिव आने के मामले को लेकर भी शिक्षा सचिव प्रेजेंटेशन देंगे। स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने बताया कि प्रदेश में कोरोना पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है।

मृतकों के आंकड़ों में भी कमी आई है। विदेशों से करीब 800 लोग हिमाचल लौटें है। इनमें से चार सौ से ज्यादा ऐसे लोग हैं जिनको घरों में आइसोलेट हुए 14 दिन से ज्यादा का समय हो गया है। उन्हें घर से बाहर जाने की अनुमति दे दी गई है। अन्य लोग अभी घरों में आइसोलेट हैं। विदेशों से लौटे 4 लोग कोरोना पॉजिटिव है। ओमिक्रॉन जांच के लिए इनके सैंपल दिल्ली भेजे गए हैं। इनकी रिपोर्ट आनी बाकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed