{"_id":"666ffc62d9690c2699036baa","slug":"himachal-pradesh-by-elections-congress-candidates-list-pushpendra-verma-hardeep-singh-bawa-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal By-Election: कांग्रेस ने दो उम्मीदवारों के नाम का किया एलान, पढ़ें किसके ऊपर जताया पार्टी ने विश्वास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal By-Election: कांग्रेस ने दो उम्मीदवारों के नाम का किया एलान, पढ़ें किसके ऊपर जताया पार्टी ने विश्वास
Mon, 17 Jun 2024 02:41 PM IST
अंकेश डोगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Mon, 17 Jun 2024 02:41 PM IST
सार
हमीरपुर सीट के लिए कांग्रेस ने पुष्पेंद्र वर्मा को टिकट दिया है तो वहीं नालागढ़ के लिए हरदीप सिंह बावा को कैंडिडेट बनाया है।
विज्ञापन
पुष्पेंद्र वर्मा/हरदीप सिंह बावा
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने नालागढ़ से हरदीप बावा और हमीरपुर से डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा को फिर प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा है। सोमवार दोपहर कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रत्याशियों की सूची जारी की। हालांकि, अभी देहरा विधानसभा में प्रत्याशी को लेकर पेच फंसा हुआ है। मंगलवार को प्रत्याशी के नाम को लेकर फैसला हो सकता है।
विज्ञापन
हरदीप बावा और डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने 2022 में भी विधानसभा चुनाव लड़ा था। दोनों प्रत्याशी दूसरे स्थान पर रहे थे। यहां से निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव जीते थे। भाजपा प्रत्याशी तीसरे स्थान पर रहे थे। डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा हमीरपुर सीट पर हुए चुनाव में करीब 13 हजार मतों से हारे थे। निर्दलीय आशीष शर्मा ने यहां से जीत दर्ज की थी। डॉ. पुष्पेंद्र को कांग्रेस ने चुनाव के दौरान अंतिम क्षणों में प्रत्याशी बनाया था।
विज्ञापन
डॉ. पुष्पेंद्र ने स्वास्थ्य विभाग की सेवाओं से इस्तीफा देकर चुनाव लड़ा था। हमीरपुर सीट मुख्यमंत्री सुक्खू के गृह क्षेत्र की सीट है। उधर, नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में हरदीप बावा को करीब 13 हजार मतों से निर्दलीय केएल ठाकुर ने हराया था। पूर्व विधायक लखविंद्र राणा के कांग्रेस में रहते हुए हरदीप बावा ने नालागढ़ में संगठन को मजबूत किया है। अब लखविंद्र भाजपा में हैं। पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के करीबियों में शामिल हरदीप बावा ने मजदूर संगठन इंटक से कांग्रेस की राजनीति में प्रवेश किया। संभावित है कि 19 जून को हरदीप बावा नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।
विज्ञापन
परिचय
-डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा
-जन्म : 30 जुलाई 1975
-जन्म स्थान : हमीरपुर
-पिता का नाम : पूर्व उद्योग मंत्री रणजीत सिंह वर्मा
-शैक्षणिक योग्यता एमडी (कम्युनिटी मेडिसिन)
-19 वर्ष सरकारी क्षेत्र में सेवाएं दीं।
परिचय
- हरदीप बावा
जन्म 3 नवंबर 1979
जन्म स्थान पिंजौर (हरियाणा)
पिता का नाम : स्व. अमरजीत सिंह बावा
शैक्षणिक योग्यता : बीए द्वितीय वर्ष
-2007 से इंटक के प्रदेश अध्यक्ष