{"_id":"6180d89f2707b8086211e907","slug":"himachal-pradesh-by-election-result-latest-update-today-pratibha-singh-leading-in-mandi-parliamentary-seat","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल उपचुनाव: मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल उपचुनाव: मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा ने मारी बाजी
Tue, 02 Nov 2021 12:46 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 02 Nov 2021 12:46 PM IST
सार
बड़ा उलटफेर करते हुए कांग्रेस ने मंडी संसदीय सीट समेत अर्की, जुब्बल-कोटखाई और फतेहपुर विधानसभा सीटों पर जीत का चौका लगाया है।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देवभूमि हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को धनतेरस के दिन आए उपचुनावों के नतीजों से कांग्रेस की दिवाली हो गई है। बड़ा उलटफेर करते हुए कांग्रेस ने मंडी संसदीय सीट समेत अर्की, जुब्बल-कोटखाई और फतेहपुर विधानसभा सीटों पर जीत का चौका लगाया है। पहली बार इतने बड़े उपचुनाव में सत्ता में रहते हुए भाजपा चारों सीटें हार गई है। जुब्बल-कोटखाई में तो भाजपा प्रत्याशी नीलम सरैईक जमानत तक नहीं बचा पाई हैं। 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सत्ता का सेमीफाइनल माने जा रहे उपचुनाव के नतीजों ने भाजपा नेताओं की बेचैनी बढ़ा दी है। वहीं, कांग्रेस को इन नतीजों से संजीवनी मिल गई है।
विज्ञापन
वीरभद्र के गढ़ ने आसान की प्रतिभा की जीत
दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के गढ़ रहे रामपुर और जनजातीय क्षेत्रों से प्रतिभा सिंह को मिली बढ़त ने कांग्रेस की जीत की राह आसान कर दी। रामपुर के लोगों ने बंपर वोटिंग करते हुए प्रतिभा सिंह को 20000 मतों की बढ़त देकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह विधानसभा क्षेत्र सराज से भाजपा को मिली लीड को न्यूट्रलाइज कर दिया। किन्नौर जिले से करीब 5000, लाहौल स्पीति से 2100 और भरमौर से कांग्रेस को 4100 की लीड मिली। बाकी की कसर कुल्लू जिले के कुल्लू, मनाली, बंजार और आनी विधानसभा क्षेत्र ने पूरी कर दी। यहां से कांग्रेस को चौदह हजार से ज्यादा की बढ़त मिली है।
विज्ञापन