फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Pradesh Building and Other Construction Workers Welfare Board Chairman Appointment

मजाक बन गई सन्निर्माण कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष की नियुक्ति

Sun, 28 Oct 2018 11:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 28 Oct 2018 11:46 AM IST
विज्ञापन
Himachal Pradesh Building and Other Construction Workers Welfare Board Chairman Appointment

हिमाचल में जहां बोर्डों-निगमों में धड़ाधड़ नियुक्तियां हो रही हैं, वहीं एक बोर्ड में कर्मचारी नेता की तैनाती मजाक बन गई है। जयराम सरकार ने करीब पांच महीने पहले कर्मचारी नेता सुरेंद्र ठाकुर को सन्निर्माण कामगार बोर्ड का अध्यक्ष तो बना दिया, मगर उन्हें सरकारी नौकरी से रिलीव नहीं किया गया है।

विज्ञापन


कर्मचारी नेताओें की गुटबाजी में कामगार बोर्ड में अध्यक्ष पद पर यह नियुक्ति अटक गई है। सुरेंद्र ठाकुर को मई में ही नियुक्ति दे दी गई थी, मगर न तो उन्हें सरकारी नौकरी से लंबी छुट्टी दी गई और न ही स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति दी गई है। कर्मचारी नेता सुरेंद्र ठाकुर वर्तमान में लोक निर्माण विभाग में कनिष्ठ अभियंता हैं। ठाकुर को 14 मई 2018 को सन्निर्माण कामगार बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

विज्ञापन

Himachal Pradesh Building and Other Construction Workers Welfare Board Chairman Appointment

उनकी नियुक्ति की अधिसूचना अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रम की ओर से जारी की गई। इसी दिन सुरेंद्र ठाकुर ने राज्य लोक निर्माण विभाग में ईओएएल यानी असाधारण अवकाश के लिए आवेदन किया। इसी बीच अंदरखाते कर्मचारी महासंघ के एक गुट के सक्रिय होने के बाद उनके इस आवेदन को मंजूर नहीं किया गया। इसके बाद सुरेंद्र ठाकुर ने 29 अगस्त 2018 को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन किया, मगर इस आवेदन को भी मंजूर नहीं किया गया है।

सुरेंद्र ठाकुर का इस बोर्ड अध्यक्ष पद पर नियुक्ति के लिए अकेला नाम भारतीय मजदूर संघ की ओर से भेजा गया था। भारतीय मजदूर संघ के सुरेंद्र ठाकुर पूर्व में प्रदेशाध्यक्ष भी रह चुके हैं। पूर्व में वह अर्की विधानसभा क्षेत्र से टिकट के भी दावेदार रह चुके हैं। शनिवार को सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि वह अपनी वीआरएस मंजूर होने का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed