{"_id":"61f52ad946a3e9359b5452a8","slug":"himachal-pradesh-budget-session-dates-will-be-decide-in-cabinet-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्रिमंडल की बैठक: बजट सत्र पर होगा मंथन, फरवरी के दूसरे हफ्ते में हो सकता है शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्रिमंडल की बैठक: बजट सत्र पर होगा मंथन, फरवरी के दूसरे हफ्ते में हो सकता है शुरू
Sun, 30 Jan 2022 01:32 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 30 Jan 2022 01:32 PM IST
सार
सोमवार को होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में पुलिस कांस्टेबलों को मिलने वाले संशोधित पे बैंड को अन्य विभागों के समकक्ष कर्मचारियों के अनुरूप देने का एलान भी हो सकता है।
विज्ञापन
हिमाचल कैबिनेट की बैठक। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक सोमवार को होगी। इस बैठक में बजट सत्र को लेकर मंथन होगा। जयराम सरकार का आखिरी बजट सत्र फरवरी के दूसरे सप्ताह से शुरू हो सकता है। मुख्यमंत्री चुनावी साल में अपने पांचवें बजट को मार्च के पहले हफ्ते में पेश कर सकते हैं। इसे मार्च अंत या अप्रैल के पहले सप्ताह में पारित किया जाएगा।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि सोमवार को होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में पुलिस कांस्टेबलों को मिलने वाले संशोधित पे बैंड को अन्य विभागों के समकक्ष कर्मचारियों के अनुरूप देने का एलान भी हो सकता है। कर्मचारियों के नए संशोधित वेतनमान के लिए तीसरे विकल्प के नियमों को भी बैठक में मंजूरी मिल सकती है। इन्हें पंजाब सरकार के नए संशोधित वेतनमान के तीसरे विकल्प के नियमों के अनुसार तय किया जा रहा है।
विज्ञापन
सरकार ने बेसिक वेतन और डीए में 15 फीसदी बढ़ोतरी का विकल्प भी सरकारी कर्मचारियों को दिया है। इससे पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को 2.25 और 2.59 के गुणक से बढ़ोतरी के दो विकल्प दिए थे। कर्मचारी तीसरे विकल्प की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन