{"_id":"5fe74eae37056542531de1c7","slug":"himachal-pradesh-bjp-prabhari-avinash-rai-khanna-appreciate-jairam-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल की जयराम सरकार को सौ में से सौ नंबर: खन्ना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल की जयराम सरकार को सौ में से सौ नंबर: खन्ना
Sat, 26 Dec 2020 08:25 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 26 Dec 2020 08:25 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि हिमाचल में जयराम ठाकुर के नेतृत्व की ईमानदार सरकार है और अभी तक इसने ईमानदारी से कार्य किया है। इसके लिए सरकार को सौ में सौ नंबर दिए जाते हैं। भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना एवं भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन का शिमला आगमन पर पीटरहॉफ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। प्रभारियों के साथ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप उपस्थित रहे।
विज्ञापन
उसके बाद वह भाजपा प्रभारी, सह प्रभारी और प्रदेशाध्यक्ष के साथ राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मिले। यह एक शिष्टाचार भेंट थी। भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव में भाजपा का अच्छा प्रदर्शन रहेगा। भाजपा का कार्यकर्ता पूरी तरह चार्ज है और यह चुनाव 2022 के लिए सेमीफाइनल होगा। प्रदेश में भाजपा संगठन और सरकार ने जनता की सेवा की है और जनता ऐसे सेवा कार्यों पर जल्द ही मुहर लगाएगी। कांग्रेस का नेता जन्म से बनता है, पर भाजपा का नेता कर्म से बनता है।
विज्ञापन