फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh BJP acting president name will be declared soon

कार्यकारी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के लिए आधा दर्जन नेताओं के नाम की चर्चा

Fri, 29 May 2020 01:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 29 May 2020 01:23 PM IST
विज्ञापन
Himachal Pradesh BJP acting president name will be declared soon
भाजपा

भाजपा के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष पर जल्द फैसला होगा। राजीव बिंदल के इस्तीफे के बाद रणधीर शर्मा, राकेश जम्वाल, त्रिलोक कपूर और राम सिंह में से किसी को भी कमान मिल सकती है। भाजपा हाईकमान जल्द ही किसी नाम की घोषणा कर सकता है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की ओर से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा राजीव बिंदल का इस्तीफा मंजूर होने के बाद अब प्रदेश भाजपा प्रमुख पर जल्दी ही निर्णय हो सकता है।

विज्ञापन


हालांकि, माना जा रहा है कि भाजपा हाईकमान अभी नियमित अध्यक्ष की नियुक्ति करने के बजाय कार्यकारी अध्यक्ष की ही नियुक्ति कर सकता है। कार्यकारी अध्यक्ष के पद के लिए जिन नामों पर सहमति बन सकती है। उनमें बिलासपुर से रणधीर शर्मा का नाम आगे है। रणधीर शर्मा धूमल खेमे के नेता माने जाते हैं और उनके सीएम जयराम ठाकुर के साथ भी अच्छे संबंध बन गए हैं।
विज्ञापन


इसी तरह से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिले मंडी के सुंदरनगर के भाजपा विधायक राकेश जम्वाल के नाम पर भी सहमति बन सकती है। राकेश जम्वाल के भी सीएम जयराम ठाकुर के साथ अच्छे संबंध हैं और वह भाजपा संगठन के जमीनी नेताओं में गिने-जाने लगे हैं। त्रिलोक कपूर गद्दी जनजातीय समुदाय से संबंध रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह कांगड़ा से हैं, उनकी दिल्ली में अच्छी पकड़ है। वह प्रदेश सरकार के वर्तमान नेतृत्व के लिए भी किसी तरह की समस्या नहीं हैं। राम सिंह संगठन में अच्छी पकड़ रखते हैं। वह कुल्लू से हैं और अनुसूचित जाति से संबंध रखते हैं। अनुसूचित जाति को प्रतिनिधित्व देने की बात उठी तो उन्हें भी कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जा सकता है। इनके अलावा इंदु गोस्वामी और रामस्वरूप के नाम की भी चर्चा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed