{"_id":"62a1a80bcdda7615994a484f","slug":"himachal-pradesh-at-4th-position-food-safety-index-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"Food Safety Index 2022: खानपान जागरूकता अभियान में हिमाचल देश में चौथे स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Food Safety Index 2022: खानपान जागरूकता अभियान में हिमाचल देश में चौथे स्थान पर
Thu, 09 Jun 2022 01:28 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 09 Jun 2022 01:28 PM IST
सार
खाद्य सुरक्षा सूचकांक में प्रदेश देश भर में चौथे स्थान पर रहा है। पांच पैरामीटर पर हुई रैंकिंग में पहले स्थान पर तमिलनाडु रहा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में लोगों के खानपान में बेहतर सुधार हुआ है। खाद्य सुरक्षा सूचकांक में प्रदेश देश भर में चौथे स्थान पर रहा है। पांच पैरामीटर पर हुई रैंकिंग में पहले स्थान पर तमिलनाडु, दूसरे पर गुजरात, तीसरे पर महाराष्ट्र रहा। नई दिल्ली में 7 जून को एक कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया की अध्यक्षता में हिमाचल प्रदेश को यह पुरस्कार केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने दिया।
विज्ञापन
भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) के तहत खाद्य सुरक्षा के विभिन्न मापदंडों और राज्य की ओर से चलाए गए जागरूकता अभियान के कारण प्रदेश को यह कामयाबी मिली है। संयुक्त आयुक्त खाद्य सुरक्षा विनियमन सुमित खिमटा ने बताया कि केंद्र सरकार ने पांच पैरामीटर के आधार पर यह रैंकिंग की।
विज्ञापन
इसमें मानव संसाधन और संस्थागत डाटा, अनुपालना, खाद्य परीक्षण अवसंरचना, निगरानी और उपभोक्ता अधिकारिता शामिल है। गौर हो कि 7 जून, 2019 को पहली बार विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस के लिए पहला खाद्य सुरक्षा सूचकांक घोषित किया गया था।
विज्ञापन