फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Himachal Pradesh assembly election 2022 candidates nominations live updates today

Himachal: मंत्री महेंद्र ठाकुर, विधायक सुखविंद्र सुक्खू और राजेंद्र राणा 21 अक्तूबर को दाखिल करेंगे नामांकन

Tue, 18 Oct 2022 11:07 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 18 Oct 2022 11:07 PM IST
सार

मंडी जिले में भाजपा के वरिष्ठ नेता महेंद्र सिंह आठवीं बार धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनावी रण में उतरेंगे। 21 अक्तूबर को 11:00 बजे के बाद वह धर्मपुर एसडीएम कार्यालय में नामांकन का पर्चा भरेंगे।

विज्ञापन
Himachal Pradesh assembly election 2022 candidates nominations live updates today
मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर व विधायक राजेंद्र राणा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही नेताओं ने नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए पंडितों से शुभ मुहूर्त निकलवा लिए हैं। मंडी जिले में भाजपा के वरिष्ठ नेता महेंद्र सिंह आठवीं बार धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनावी रण में उतरेंगे। 21 अक्तूबर को 11:00 बजे के बाद वह धर्मपुर एसडीएम कार्यालय में नामांकन का पर्चा भरेंगे। 21 को ही कांग्रेस के पूर्व मंत्री कौल सिंह की बेटी चंपा ठाकुर मंडी सदर से 11:30 बजे नामांकन भरेंगी। बुधवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सराज के कुथाह में 11:00 बजे के करीब नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इनके अलावा मंडी के बल्ह से कांग्रेस के पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी 10:00 बजे और भाजपा के विधायक इंद्र सिंह गांधी दोपहर 1:30 बजे नेरचौक स्थित एसडीएम कार्यालय में नामांकन करेंगे।  

विज्ञापन


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर लगातार पांच बार विजेता रहे हैं। 1993 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद पांच बार वह लगातार जीतकर मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचे हैं। यह उनका सातवां चुनाव है। वहीं, महेंद्र सिंह का धर्मपुर से ही आठवां चुनाव है। 1990 से राजनीति मे कदम रखने के बाद उन्होंने कभी भी हार नहीं देखी। सात बार लगातार जीत का रिकॉर्ड उनके नाम दर्ज है। चाहे पार्टी कोई भी रही हो। दूसरी ओर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौल सिंह की बेटी चंपा ठाकुर दूसरी बार मंडी सदर से चुनाव लड़ेंगी। 2017 में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए पंडित सुखराम के बेटे अनिल शर्मा से उन्हें शिकस्त हाथ लगी थी। बल्ह से पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी छठी बार चुनावी मैदान में उतरेंगे। बल्ह के वर्तमान विधायक इंद्र गांधी तीसरी बार चुनावी मैदान में होंगे। दोनों बुधवार को नामांकन करेंगे। दोनों के बीच यह तीसरा मुकाबला होगा। एक-एक बार दोनों जीत चुके हैं।  भाजपा विधायक अनिल शर्मा भी 21 अक्तूबर को मंडी से नामांकन भरेंगे। 
विज्ञापन


राणा और सुक्खू 21 को, कौल 20 अक्तूबर को दाखिल करेंगे नामांकन पत्र
कांग्रेस के विधायक राजेंद्र राणा 21 अक्तूबर को सुबह 11:00 बजे नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। चिल्ड्रन पार्क सुजानपुर में नामांकन समारोह आयोजित किया जाएगा। कांग्रेस प्रदेश चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी 21 अक्तूबर को ही नामांकन दाखिल करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन




कौल सिंह गुरुवार 20 अक्तूबर को निर्वाचन अधिकारी कार्यालय पधर में नामांकन करेंगे। ब्लॉक कांग्रेस द्रंग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। नामांकन के बाद जनसभा होगी। इसके लिए सभा स्थल का चयत किया जा रहा है। ब्लॉक अध्यक्ष बामन देव ठाकुर ने कहा कि कौल सिंह 20 अक्तूबर को सुबह 11:00 बजे नामांकन दाखिल करेंगे। जिला मंडी कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी बल्ह विधानसभा से अपना नामांकन पत्र 19 अक्तूबर को भरेंगे। बुधवार सुबह 9:30 नामांकन के बाद बल्ह में भंगरोटू मैदान में चुनावी जनसभा करेंगे। बल्ह कांग्रेस के महासचिव महेंद्र गुप्ता ने यह जानकारी दी है।  


21 अक्तूबर को नामाकंन पत्र दाखिल करेंगी आशा कुमारी
डलहौजी से कांग्रेस की मौजूदा विधायक आशा कुमारी 21 अक्तूबर को सलूणी में अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। इस मौके पर एक विशाल नामांकन रैली के रूप में वह अपना शक्ति प्रदर्शन करेगी। आशा कुमारी ने बताया की प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनना तय है और डलहौजी से भी कांग्रेस रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करेंगी। कहा कि महंगाई, बेरोजगारी व भाजपा के जुमलों से जनता त्रस्त है व जनता बड़ी बेसब्री से 12 नवंबर का इंतजार कर रही है ताकि भाजपा की विदाई कर सके।

कांगड़ा में छह प्रत्याशी 21 को करेंगे नामांकन
जिला कांगड़ा में छह कांग्रेस प्रत्याशियों ने 21 अक्तूबर को नामांकन पत्र भरने का एलान कर दिया है। धर्मशाला से सुधीर शर्मा, जयसिंहपुर से यादवेंद्र गोमा, सुलह से जगजीवन पाल, बैजनाथ से किशोरी लाल, ज्वालामुखी से संजय रत्न और नूरपुर से अजय महाजन ने 21 को नामांकन करने की घोषणा की है। यह सभी नेता शिमला और दिल्ली से अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में लौट गए हैं।



टिकट न मिलने पर कई कांग्रेस नेता थाम सकते आप का दामन 
कांग्रेस पार्टी ने 22 विधानसभा क्षेत्रों में टिकट फंसे हैं। टिकट के चाह में बैठे कांग्रेस नेताओं को यदि प्रत्याशी नहीं बनाया जाता है तो ऐसी स्थिति में कई नेता आम आदमी पार्टी के टिकट या फिर निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed