Himachal Election 2022 Live: कांग्रेस के बुलावे पर महेंद्र सिंह की बेटी बंदना दिल्ली रवाना
{"_id":"634f995a04726c49005b2f88","slug":"himachal-pradesh-assembly-election-2022-candidates-nomination-date-vidhan-sabha-chunav-bjp-congress-aap-list","type":"live","status":"publish","title_hn":"Himachal Election 2022 Live: कांग्रेस के बुलावे पर महेंद्र सिंह की बेटी बंदना दिल्ली रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Wed, 19 Oct 2022 08:47 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 19 Oct 2022 08:47 PM IST
खास बातें
हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा ने 62 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। वहीं कांग्रेस ने अभी 46 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित किए हैं। दोनों दलों में टिकट न मिलने से नाराज नेताओं ने बगावत कर दी है। पढ़ें पल-पल के अपडेट्स...
विज्ञापन
बंदना गुलेरिया
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
08:43 PM, 19-Oct-2022
धर्मपुर क्षेत्र में इस बार कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह ने अपने बेटे रजत ठाकुर को चुनावी मैदान में उतारा है। इससे उनकी बेटी भाजपा महिला मोर्चा महामंत्री बंदना गुलेरिया प्रदेश नाराज हो गई हैं। बंदना ने अपने पद से इस्तीफा भी दे दिया है। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के बुलावे पर बंदना गुलेरिया दिल्ली रवाना हो गई हैं। इसके साथ ही धर्मपुर भाजपा महिला मोरचा की 55 कार्यकर्ताओं ने भी इस्तीफा दे दिया है। उधर, करसोग भाजपा में बगावत के सुर तेज हो गए हैं। विधायक समेत दो अन्य दावेदारों की टिकट को बदलने की मांग उठ गई है। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पैराशूट से उतारा गया उम्मीदवार मंजूर नहीं होगा। इसको लेकर देर शाम बैठक में मंथन किया गया
08:20 PM, 19-Oct-2022
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की मौजूदगी में कांग्रेस पार्टी से मंडी संसदीय क्षेत्र से लोकसभा सीट के लिए प्रत्याशी रहे दिवंगत पंडित सुखराम के पोते आश्रय शर्मा ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। आश्रय के पिता अनिल शर्मा मंडी सदर से भाजपा प्रत्याशी हैं। आश्रय ने बीते दिनों ही कांग्रेस से इस्तीफा दिया था।
विज्ञापन
07:38 PM, 19-Oct-2022
कुल्लू जिले के बंजार से खीमी राम को टिकट देने पर आदित्य विक्रम सिंह कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद बुधवार शाम को भाजपा में शामिल हो गए हैं। इससे कांग्रेस को झटका लगा है। आदित्य विक्रम सिंह स्वर्गीय पूर्व मंत्री कर्ण सिंह के बेटे हैं। आदित्य बंजार से कांग्रेस टिकट नहीं मिलने से नाराज चल रहे थे और बुधवार को मंडी में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए। इस मौके पर प्रदेश सह प्रभारी देवेंद्र राणा, सदर विधायक अनिल शर्मा और विधायक बंजार सुरेंद्र शौरी भी मौजूद रहे।
04:39 PM, 19-Oct-2022
निर्दलीय चुनाव लड़ेंगें केएल ठाकुर
केएल ठाकुर
- फोटो : संवाद
नालागढ़ से भाजपा से टिकट न मिलने से नाराज पूर्व विधायक केएल ठाकुर ने बगावत कर दी है। केएल ठाकुर ने आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है। वे 21 अक्तूबर को नामांकन दाखिल करेंगे। अपने घर पर समर्थकों के साथ बैठक में उन्होंने यह फैसला लिया। भाजपा ने नालागढ़ से लखविंद्र राणा को प्रत्याशी घोषित किया है।
03:41 PM, 19-Oct-2022
बंदना ने दिया इस्तीफा
धर्मपुर क्षेत्र में इस बार कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह ने अपने बेटे रजत ठाकुर को चुनावी मैदान में उतारा है। इससे उनकी बेटी भाजपा महिला मोर्चा महामंत्री बंदना गुलेरिया प्रदेश नाराज हो गई हैं। बंदना ने अपने पद से इस्तीफा भी दे दिया है। सुबह उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर खूब बवाल खड़ा कर दिया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा है कि दिल्ली से टिकट तो ले आते हैं, मगर वोट कहां से लाएंगे। वहीं, बाद में एक और पोस्ट डाली और कहा कि हर बार परिवारवाद में बेटियों की बलि क्यों दी जाती है और बाद में इन्होंने पोस्ट पर ही इस्तीफा दे दिया है। उनके साथ ही 55 अन्य महिलाओं ने भी इस्तीफा दे दिया है। इस पोस्ट के बाद अपने ही भाई और पिता के प्रति उनकी नाराजगी जगजाहिर हुई है। उनके इस पोस्ट के बाद राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं होने लगी हैं। हालांकि बताया यह भी जा रहा है कि पिता महेंद्र सिंह ठाकुर और भाई रजत ठाकुर उन्हें मनाने में जुट गए हैं। बताया जा रहा है कि बंदना गुलेरिया भी टिकट के लिए दावेदारी जता रही थीं, मगर उन्हें टिकट नहीं मिला है, जिससे वह अपने पिता और भाई से खासी नाराज हैं।
03:39 PM, 19-Oct-2022
चंबा में बगावत, पदाधिकारियों ने किया सामूहिक इस्तीफे का एलान
पवन नैयर के घर में पदाधिकारी।
- फोटो : संवाद
सदर चंबा से पवन नैयर का टिकट कटने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने बगावत कर दी है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि 24 घंटे में टिकट नहीं बदला तो चंबा मंडल, नप अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, समस्त पार्षदों समेत पंचायत सामूहिक त्यागपत्र देंगे। वर्तमान विधायक पवन नैयर के घर में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद शहर में सदर विधायक के पक्ष में सीट बदलने की मांग करते हुए रैली निकाली गई। शहर का चक्कर लगाने के बाद रैली मुख्य चौक पर पहुंची। जहां पर विभिन्न पदाधिकारियों ने लोगों को संबोधित कर पार्टी हाईकमान से टिकट बदलने की पैरवी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:15 PM, 19-Oct-2022
निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी विजय ज्योति सेन
विजय ज्योति सेन
- फोटो : अमर उजाला
कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र से सुरेश भारद्वाज को भाजपा प्रत्याशी घोषित किए जाने से नाराज विजय ज्योति सेन ने बगावत कर दी है। विजय ज्योति सेन कसुम्पटी से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। बता दें कि विजय ज्योति सेन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की भाभी हैं। कसुम्पटी विधानसभा सीट पर 2012 से लेकर लगातार दो बार से कांग्रेस नेता अनिरुद्ध सिंह जीत दर्ज कर रहे हैं। 2017 में विजय ज्योति सेन भाजपा उम्मीदवार थीं। अनिरुद्ध सिंह ने विजय ज्योति सेन को हराया था। वहीं सदर बिलासपुर में भी भाजपा में बगावत शुरू हो गई है। मौजूदा विधायक सुभाष शर्मा का इस बार टिकट कट गया है। त्रिलोक जम्वाल को भाजपा प्रत्याशी घोषित किया गया है। सुभाष शर्मा ने कहा कि मेरे साथ धोखा हुआ है। उन्होंने त्रिलोक जम्वाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
02:29 PM, 19-Oct-2022
महेश्वर सिंह भाजपा प्रत्याशी घोषित
महेश्वर सिंह
भाजपा ने कुल्लू से महेश्वर सिंह को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। इससे पहले आज सुबह भाजपा ने 62 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। बड़सर, हरोली, देहरा, ज्वालामुखी, कुल्लू और रामपुर में टिकटों का पेच फंसा हुआ था। अब कुल्लू से भाजपा ने महेश्वर सिंह को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने महेश्वर सिंह को मंडी बुलाया है। महेश्वर सिंह मंडी के लिए रवाना हो गए हैं। बड़सर, हरोली, देहरा, ज्वालामुखी और रामपुर में अभी उम्मीदवार तय किए जाने हैं। महेश्वर सिंह का मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी सुंदर सिंह के साथ होगा।
02:10 PM, 19-Oct-2022
मैं यहां का ऋणी, पाई-पाई चुकता करूंगा
सीएम की जनसभा में वाद्ययंत्रों की धुनों पर नाचते समर्थक।
- फोटो : संवाद
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कई लोग कई तरह की बात करते हैं की ज्यादा काम मत करो। सही नहीं रहेगा। लेकिन मेरी ऐसी प्रवृति नहीं। सड़कों का जाल बिछाया। दुर्गम क्षेत्रों में सफर आसान बनाया। अगर अवसर मिलता रहा तो पाई-पाई चुकता करूंगा। मैं यहां का ऋणी हूं। पहले नामांकन 50 किमी दूर होता था अब यहां होता है। जयराम ने कहा कि जब पहली बार प्रत्याशी बना था तो गांव-गांव में कहा कि यह पहला चुनाव है मैं घर-घर नहीं जा पाऊंगा। इसलिए सभी साथियों से अनुरोध है की जयराम बनकर काम करें।
02:07 PM, 19-Oct-2022
प्रदेश अध्यक्ष बना तो हराने की पूरी कोशिश हुई
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि देवी-देवताओं से आशीर्वाद मिलता रहा। छोटे स्तर से राजनीति शुरू की और धीरे-धीरे सीढ़ियां चढ़ते-चढ़ते मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचे। यह ऐसे ही नहीं हुआ, आप सबसे ऊर्जा मिली। प्रदेश अध्यक्ष बना तो हराने की पूरी कोशिश हुई। उस समय चुनाव जीता और करके बताया कि कुछ अध्यक्ष जीते भी हैं। जब मंत्री बना तो भी बड़े बहुमत के साथ जीता। 2017 में प्रचार पर था तो मुझे फोन आया की अमित शाह का कार्यक्रम है। रात को थुनाग पहुंचे बोला तैयारी करो। अमित शाह ने बोला था की जयराम ठाकुर को पांचवीं बार जीता कर भेजें यह बहुत बड़े आदमी बनने वाले हैं और वो सच हुआ। हिमाचल का नेतृत्व करने का मौका मिला। सिराज के सराजी को आज फिर नामांकन भरने का मौका मिला। इतिहास होगा की सराज से किसी मुख्यमंत्री को नामांकन भरने का मौका मिला।