{"_id":"65117bbb6848244e13030607","slug":"himachal-pradesh-assembly-adjourned-sine-die-after-last-meeting-of-the-monsoon-session-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Assembly: 36 घंटे और 38 मिनट तक चली सदन की कार्यवाही, मानसून सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Assembly: 36 घंटे और 38 मिनट तक चली सदन की कार्यवाही, मानसून सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
Mon, 25 Sep 2023 07:39 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 25 Sep 2023 07:39 PM IST
सार
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि इस बार विधानसभा मानसून सत्र की कार्यवाही 36.38 घंटे तक चली। इस बार 35 घंटे तक सदन चलाने का लक्ष्य रखा गया था। इस दौरान 369 तारांकित और 186 अतारांकित सवालों के जवाब सत्ता पक्ष की ओर से दिए गए।
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र की कार्यवाही 36 घंटे और 38 मिनट तक चली। इसी के साथ सोमवार को यह सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया। सत्रावसान के बाद इस संबंध में राज्य विधानसभा सचिव ने इसकी अधिसूचना भी जारी कर ली। यह सत्र 18 सितंबर को शुरू हुआ। इसकी कुल सात बैठकें हुईं। राज्य विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि सात दिन तक यह सत्र चला। इस दौरान 369 तारांकित और 186 अतारांकित सवाल लगे। इन पर सरकार की ओर से जवाब दिया गया। प्राकृतिक आपदा पर सदन में तीन दिन तक चर्चा चली।
विज्ञापन
हिमाचल को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने के एजेंडे पर 15 घंटे और 30 मिनट तक चर्चा होती रही। इसमें सत्ता पक्ष और विपक्ष के 52 सदस्यों ने भाग लिया। इसके अलावा सदन में सरकार ने 8 महत्वपूर्ण विधेयक पारित किए। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि नियम 61 के तहत 8, नियम 62 के तहत 5, गैर सरकारी संकल्प 3, नियम 130 के तहत 3, नियम 324 के तहत और नियम 63 के तहत एक-एक प्रस्ताव पर चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि सदन की कार्यवाही के दौरान कुल 50 प्रतिवेदनों को पटल पर रखा गया। उन्होंने कहा कि हिमाचल में प्राकृतिक आपदा पर लंबी चर्चा हुई है। विधानसभा में पारित 12 हजार करोड़ का प्राकृतिक आपदा का प्रस्ताव संबंधित विभाग को भेज दिया है।
विज्ञापन