{"_id":"63bc3e0e2845041cac4abcc7","slug":"himachal-portfolio-departments-going-viral-with-ministers-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: सोशल मीडिया पर मंत्रियों के साथ महकमे हो रहे वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: सोशल मीडिया पर मंत्रियों के साथ महकमे हो रहे वायरल
Mon, 09 Jan 2023 09:48 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 09 Jan 2023 09:48 PM IST
सार
मंत्रियों के साथ जोड़े गए महकमे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हालांकि देर रात तक सरकार ने इस पर कोई निर्णय नहीं लिया था।
विज्ञापन
सुक्खू कैबिनेट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मंत्रियों के साथ जोड़े गए महकमे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हालांकि देर रात तक सरकार ने इस पर कोई निर्णय नहीं लिया था। धनीराम शांडिल को सामाजिक न्याय, सैनिक कल्याण, प्रो. चंद्र कुमार को वन, हर्षवर्द्धन चौहान को स्वास्थ्य एवं आयुष, जगत सिंह नेगी को कृषि, बागवानी व जनजातीय विकास, रोहित ठाकुर लोक निर्माण, पर्यटन, आबकारी, अनिरुद्ध सिंह को ग्रामीण विकास व पंचायती राज, विक्रमादित्य सिंह को उद्योग व युवा सेवाएं विभाग दिखाए गए हैं। हालांकि, यह सूची अपुष्ट और मनगढ़ंत बताई जा रही है।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री से विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने भेंट की
वहीं, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से सोमवार को शिमला में विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने भेंट की। इन प्रतिनिधिमंडलों के सदस्यों ने उन्हें प्रदेश के प्रथम उप मुख्यमंत्री बनने एवं नवनियुक्त मंत्रिमंडल व मुख्य संसदीय सचिवों की नियुक्ति पर बधाई दी। इस अवसर पर मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश का सर्वांगीण विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से कांग्रेस के प्रतिज्ञा पत्र को नीति दस्तावेज बनाया गया है और इसमें प्रदेश के लोगो को दी गई गारंटियों एवं वायदों को चरणबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने लोगों को समस्याएं भी सुनीं तथा सभी उचित मांगों को पूर्ण करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन