फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal police will get 120 more jawan

हिमाचल पुलिस को मिलेंगे 120 और जवान, भर्ती प्रक्रिया शुरू

Tue, 31 Jul 2018 09:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 31 Jul 2018 09:15 AM IST
विज्ञापन
Himachal police will  get 120 more jawan

2017 बैच की सिपाही भर्ती में रिक्त रह गए एक्स सर्विसमैन कोटे के तहत हिमाचल पुलिस को जल्द 120 और पुलिस कर्मी मिलने वाले हैं। एक्स सर्विसमैन कोटे के तहत होने वाली इस भर्ती के लिए एक्स सर्विसमैन सेल ने पुलिस मुख्यालय को इतने ही नाम भेज दिए हैं।

विज्ञापन


सेल से मिले नामों को पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को स्वास्थ्य परीक्षण और चरित्र सत्यापन के लिए भेज दिया है। इस प्रक्रिया के पूरा होने के बाद चयनित एक्स सर्विसमैन को ट्रेनिंग के लिए भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन


साल 2017 में एक हजार पुलिस कांस्टेबल के पदों के लिए भर्ती निकली थी। इसी भर्ती के दौरान एक्स सर्विसमैन कोटे के कुछ अभ्यर्थी कोर्ट चले गए। इसके बाद इस कोटे के तहत भर्ती नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब करीब साल भर बाद एक्स सर्विसमैन सेल ने रिक्त करीब डेढ़ सौ पदों के लिए करीब 120 नाम चयनित कर पुलिस मुख्यालय को भेजे हैं। पुलिस प्रवक्ता खुशहाल शर्मा ने बताया कि सेल से मिले नामों को सभी संबंधित जिलों को तय रिक्तियों के अनुसार भेज दिया गया है।


जिलों से चरित्र सत्यापन और स्वास्थ्य परीक्षण के बाद बचने वाले अभ्यर्थियों की सूची संबंधित बटालियनों को भेजी जाएगी, जहां उनकी नियुक्ति के साथ ही उनकी ट्रेनिंग की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed