{"_id":"5d4686a68ebc3e6cc4514274","slug":"himachal-police-recruitment-written-exam-at-17-centers-in-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश के 17 केंद्रों पर होगी पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश के 17 केंद्रों पर होगी पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा
Sun, 04 Aug 2019 12:48 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 04 Aug 2019 12:48 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा प्रदेश के 17 विभिन्न सेंटरों में होगी। इसके लिए पांच जिलों में दो-दो सेंटर बनाए गए हैं, जबकि अन्य जिलों में एक-एक सेंटर स्थापित किया गया है। जानकारी के अनुसार 11 अगस्त को प्रदेशभर में 1063 पदों के लिए दोपहर 12 से एक बजे तक लिखित परीक्षा का आयोजन होगा। इस परीक्षा के लिए राजधानी शिमला के अभ्यर्थियों के लिए हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय समरहिल को चिन्हित किया गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा सिरमौर में हिमालयन ग्रुप ऑफ कालेज कालाअंब, किन्नौर के लिए टीएस नेगी डिग्री कॉलेज रिकांगपिओ, लाहौल-स्पीति के लिए जीएसएसएस केलांग, कांगड़ा के लिए राधा स्वामी सत्संग ब्यास परौर, ऊना के अभ्यर्थियों के लिए केसी कॉलेज पंडोगा और सोलन जिला के अभ्यर्थियों के लिए एलआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट राजगढ़ को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
वहीं सिरडा इंजीनियरिंग कॉलेज नौलखा सुंदरनगर में क्रमांक नंबर एक से 4824 और जवाहरलाल नेहरू इंजीनियरिंग कॉलेज सुंदरनगर में 4825 से 7412 तक के जिला मंडी के अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र होगा।
विज्ञापन
इसके अलावा हमीरपुर जिले के क्रमांक नंबर एक से 800 तक के अभ्यर्थियों के लिए जीएसएसएस (छात्र) हमीरपुर और 801 से 2522 तक के अभ्यर्थियों के लिए डीएवी पब्लिक स्कूल सलासी, बिलासपुर जिले के क्रमांक नंबर एक से 624 तक के अभ्यर्थियों के लिए डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल चंगेर और 625 से 2490 तक अभ्यर्थी राजकीय स्नातकोत्तर डिग्री कॉलेज बिलासपुर, चंबा जिले के 1 से 896 तक के अभ्यर्थी राजकीय स्नातकोत्तर डिग्री कॉलेज सुल्तानपुर और 897 से 3126 तक के अभ्यर्थियों के लिए राजकीय पॉलीटेक्निकल कॉलेज सरोल को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
वहीं जिला कुल्लू में भी राजकीय डिग्री कॉलेज कुल्लू में क्रमांक नंबर एक से 1280 और जीएसएसएस (छात्र) ढालपुर में 1281 से लेकर 1801 तक के क्रमांक वाले अभ्यर्थी लिखित परीक्षा दे सकेंगे।
11 अगस्त को होने वाली लिखित परीक्षा के लिए परीक्षा प्रदेश भर में 17 केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनमें से 5 जिलों में दो-दो, जबकि 7 जिलों के अभ्यर्थियों के लिए एक-एक परीक्षा केंद्र बनाया गया है। - हिमांशु मिश्रा, आईजी आर्म्ड पुलिस ट्रेनिंग