फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal police recruitment, see cutlist.

हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती की कट लिस्ट जारी, यहां देखें

Thu, 09 Jun 2016 10:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 09 Jun 2016 10:18 AM IST
विज्ञापन
Himachal police recruitment, see cutlist.
शिमला पुलिस ने कांस्टेबल भर्ती मामले में परीक्षा में पास हुए अभ्यर्थियों की कट लिस्ट जारी कर दी है। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल पुलिस कांस्‍टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा के रिजल्ट के बाद कई जिलों ने कट लिस्ट जारी कर दी है। इनमें शिमला पुलिस ने कांस्टेबल भर्ती मामले में परीक्षा में पास हुए अभ्यर्थियों की कट लिस्ट जारी कर दी है।

विज्ञापन

 
इसमें पुरुष वर्ग में आरक्षित वर्ग ओबीसी आईआरडीपी में केवल दो ही अभ्यर्थी परीक्षा पास कर पाए। इस वर्ग के लिए तीन सीटें आरक्षित थी, लिहाजा एक पद खाली रह गया। ओबीसी होमगार्ड में केवल दो ही पास हो पाए दो पद खाली रह गए हैं।
विज्ञापन


स्पोर्ट्स कोटे में भी दो पद खाली रह गए हैं। महिला वर्ग में जीसी एक्ससर्विस मैन में एक ही महिला अभ्यर्थी लिखित परीक्षा पास कर पाई इस पद के दो पद खाली रह गए हैं। जीसी एचएचजी में दो पास हुए हैं और इस वर्ग में भी एक पद खाली रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी शिमला डी डब्ल्यू नेगी ने कहा कि कट ऑफ  लिस्ट मैरिट आधार पर तैयार की गई है। चयनित उम्मीदवारों को कॉल लैटर भेजे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पर्सनल इंटरव्यू की तिथि जल्द घोषित की जाएगी।

यहां जानिए कहां कितनी रही कट लिस्ट

Himachal police recruitment, see cutlist.
यहां जानिए कहां कितनी रही कट लिस्ट - फोटो : अमर उजाला

इसमें पुरुष अभ्यार्थियों में जीसी/ यूआर मेल 52 से 69 और पद 36, जीसी/आईआरडीपी (50 से 68) पद 12, जीसी/डब्ल्यूओएफएफ (42) पद 01 जीसी/ एचएचजी 41 से 58 पद है 12, डीएसपी (43 से 49) पद 04 , एससी/ यूआर (49 से 62 )17 पद, एससी /आईआरडीपी(51 से 61) पद 4 , एससी/ डब्ल्यूओएफएफ (35 से 39) पद 01, एससी / एचएच जी (35 से 53) पद 05, एसटी /यूआर(37 से 52) पद 4 , एसटी/ आईआरडीपी (45 से 54)  पद 01, एसटी/ एचएचजी (--) पद 01 , ओबीसी /यूआर 41 से 64 पद 15, ओबीसी / आईआरडीपी (44 से 45) पद 03, ओबीसी/ डब्ल्यूओएफएफ(--) पद 01, ओबीसी/ एचएचजी (45 से 48 )  पद 04 शामिल है।

महिला अभ्यर्थियों का ब्योरा
जीसी/ यूआर (53 से 69) और पद 09, जीसी/आईआरडीपी (50 से 58) पद 02, जीसी/डब्ल्यू ओ एक्ससर्विस मैन  (41) पद 03 जीसी/ एचएचजी 42 से 45 पद है 03, डीएसपी (---) पद 01 , एससी यूआर (49 से 59 )06 पद, एससी / एक्स सर्विस मैन (---) पद 01 , एससी / एचएचजी (----) पद 01, एसटी /यूआर (----) पद 01,  एसटी/ आईआरडीपी (35)  पद 01,  ओबीसी/ यूआर (43 से 55) पद 03, ओबीसी/ आईआरडीपी (----) पद 02, ओबीसी/ एक्स सर्विसमैन (--) पद 01, ओबीसी/ एचएचजी (--- )  पद 01 शामिल है।

सोलन में 1,222 ने पास की पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा

Himachal police recruitment, see cutlist.
लिखित परीक्षा के संचालन के बाद 1,222 युवाओं ने इस परीक्षा को पास कर लिया है। - फोटो : अमर उजाला

जिला सोलन में कांस्टेबल भर्ती के परिणाम मंगलवार देर शाम को ही घोषित कर दिए गए। कुल 4,430 अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा दी थी। सफलतापूर्वक लिखित परीक्षा के संचालन के बाद 1,222 युवाओं ने इस परीक्षा को पास कर लिया है।

अब साक्षात्कार के बाद आगामी प्रक्रिया चलेगी। जिला सोलन में पुलिस के कुल 126 पदों पर आरक्षियों की भर्ती के लिए ग्राउंड टेस्ट हुए थे। टेस्ट क्लीयर करने के बाद लिखित परीक्षा हुई। प्रदेश सरकार द्वारा पुलिस विभाग में पुरुष आरक्षी के 1200 तथा महिला आरक्षी के 300 पद भरे जा रहे हैं।

 इनमें से सोलन जिला के लिए कुल 126 पद आवंटित किए गए हैं। इनमें से पुरुष आरक्षी के लिए 101 पद तथा महिला आरक्षी के लिए 25 पद हैं। यह पद सीधी भर्ती के माध्यम से भरे जा रहे हैं। सोलन जिले के उम्मीदवारों के लिए भर्ती जिला पुलिस मुख्यालय सोलन में आयोजित हो रही है। भर्ती प्रक्रिया जिला भर्ती समिति के माध्यम से संपन्न होगी।

80 अंक की लिखित परीक्षा

Himachal police recruitment, see cutlist.
भर्ती के लिए उम्मीदवारों के लिए 80 अंक की लिखित परीक्षा आयोजित की गई।

भर्ती के लिए उम्मीदवारों के लिए 80 अंक की लिखित परीक्षा आयोजित की गई। व्यक्तित्व परीक्षा के लिए 15 अंक निर्धारित किए गए हैं। शारीरिक परीक्षण के लिए 5 अंक निर्धारित हैं

 पुरुष उम्मीदवारों के लिए कुल 101 पदों में से 56 पद सामान्य, 22 पद अनुसूचित जाति, 5 पद अनुसूचित जनजाति तथा 18 पद अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।

महिला उम्मीदवारों के लिए कुल 25 पदों में से 14 पद सामान्य, 6 पद अनुसूचित जाति, 1 पद अनुसूचित जनजाति तथा 4 पद अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed