फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Police: Now the family members will get 50 lakhs in case of accidental death

हिमाचल पुलिस: अब दुर्घटना से मृत्यु होने पर परिजनों को मिलेंगे 50 लाख

Thu, 15 Dec 2022 08:16 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 15 Dec 2022 08:16 PM IST
सार

दुर्घटना से मृत्यु होने पर मृतक पुलिस कर्मचारियों के परिजनों को अब 50 लाख रुपये बीमा रक्षण दिया जाएगा।  इससे पहले यह राशि 30 लाख थी।

विज्ञापन
Himachal Police: Now the family members will get 50 lakhs in case of accidental death
हिमाचल पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल पुलिस और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के बीच हस्ताक्षरित पूरक समझौते में वित्तीय लाभों में बढ़ोतरी की गई है। दुर्घटना से मृत्यु होने पर मृतक पुलिस कर्मचारियों के परिजनों को अब 50 लाख रुपये बीमा रक्षण दिया जाएगा। इससे पहले यह राशि 30 लाख थी। दुर्घटना से स्थायी विकलांगता होने पर 30 लाख रुपये से बढ़ाकर 50 लाख रुपये का बीमा रक्षक दिया जाएगा। इस समझौता ज्ञापन के तहत पुलिस विभाग में तैनात सिविल कर्मचारियों को भी सभी लाभ दिए जाएंगे।

विज्ञापन


एनपीसीआई की पेशकश पर रुपये प्लेटिनम कार्ड की सुविधा पीएसपी शाताधारकों को दी जाएगी। इसमें दुर्घटना से मृत्यु होने पर मृतक कर्मचारियों के परिजनों को 10 लाख का अतिरिक्त बीमा कवर दिया जाएगा। यह समझौता ज्ञापन पुलिस महानिरीक्षक प्रशासन दिनेश कुमार यादव उप महाप्रबंधक एसबीआई देवेंदर कुमार संधू के बीच हुआ है। उल्लेखनीय है कि पुलिस विभाग ने विभिन्न बैंकों के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किए हैं। इसमें एसबीआई के साथ 18 अक्तूबर, 2019 को समझौता हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed