फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal police issued advisory on Sexual violence, child pornography

बाल अश्लील साहित्य की जानकारी पुलिस को दें लोग, एडवायजरी जारी

Wed, 23 Sep 2020 05:44 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 23 Sep 2020 05:44 PM IST
विज्ञापन
himachal police issued advisory on Sexual violence, child pornography
हिमाचल पुलिस(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल पुलिस ने बाल यौन हिंसा, बाल अश्लील साहित्य को लेकर एडवायजरी जारी की है। लोगों से अपील की गई है कि अगर किसी तरह के बाल अश्लील साहित्य, बाल अपराध या बाल यौन शोषण की जानकारी मिले तो वह पुलिस से साझा करें। इस अपराध को छिपाना दंडनीय अपराध है। ऐसे में लोगों से कहा गया है कि इस संबंध में सूचना मिलने पर तत्काल 1098, 112 या 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दे सकते हैं। दरअसल, हाल के कुछ समय में बाल पोर्नोग्राफी के मामलों में बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन


प्रदेश की साइबर क्राइम पुलिस ऐसी सभी वेबसाइटों और वेब पोर्टल को ब्लॉक या बंद करा रही है, जहां ऐसा कंटेंट पाया जाता है। लगातार राष्ट्रीय स्तर पर इसकी स्कैनिंग और स्क्रीनिंग भी की जा रही है और ऐसे साहित्य को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ एफआईआर भी की जा रही है। सख्ती के बाद अब पुलिस लोगों को इसको लेकर जागरूक भी कर रही है। इसी कड़ी में लोगों से यह अपील भी की गई है ताकि लोगों की जागरूकता से बच्चों के भविष्य को बचाया जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed